लाइव न्यूज़ :

दीपिका-रणवीर की पार्टी में 'बुरी' हालत में दिखे हनी सिंह, आखिर 4 साल से कहां गायब था रैप म्यूजिक किंग

By उस्मान | Updated: December 4, 2018 12:52 IST

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को काफी लंबे समय बाद दीपिका-रणवीर की मुंबई में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। बेशक उनके गाने में अब भी पहले जैसा स्वैग है लेकिन उनके लुक में पहले जैसा स्वैग नहीं रहा है।

Open in App

म्यूजिक की दुनिया के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को काफी लंबे समय बाद दीपिका-रणवीर की मुंबई में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। बेशक उनके गाने में अब भी पहले जैसा स्वैग है लेकिन उनके लुक में पहले जैसा स्वैग नहीं रहा है। गंभीर बीमारी के कारण लाइम लाइट से दूर रहे हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पैग' गाने से वापसी की थी और हाल ही में उनका 'उर्वशी' गाना भी रिलीज हुआ है। हनी सिंह का लास्ट म्यूजिक वीडियो साल 2014 में 'देसी कलाकार' था जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा थी। 

आपको बता दें कि हनी सिंह लगभग चार सालों से मीडिया से दूर रहे। दीपिका-रणवीर की पार्टी में में उन्हें देखकर यकीनन उनके चाहने वाले उनके लुक को देखकर हैरान हुए। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है और उनका वजन भी लगभग दोगुना हो गया है। चलिए जानते हैं कि हनी सिंह का यह हाल कैसे हो गया है। 

बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं हनी सिंहसाल 2016 में अपने बर्थडे पर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया था कि उन्हें कुछ स्वास्थ्य कारणों की वजह से इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ रहा है। सिंह के अनुसार, 'मेरे बारे में अफवाह फैली थी कि मुझे ड्रग्स की आदत लग गई है लेकिन मैं अपने नोएडा घर में था। सच यह है कि मैं बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था जिसका लगभग 18 महीने इलाज चला। मुझे दवाओं से आराम नहीं मिल रहा था और चीजें खराब होती जा रही थी।  

एक साल बाद मैं दिल्ली में चौथे डॉक्टर से मिला। एक समय मुझे ऐसा लगा कि मुझे हमेशा इस अंधेरे में रहना पड़ेगा। यही वजह थी कि मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया। मैंने अपने कमरे और घर से बाहर जाना बंद कर दिया। मैंने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए। मुझे लोगों के सामने से जाने से डर लगने लगा। आप खुद ही समझ सकते हैं कि भीड़ के सामने गाने वाला एक व्यक्ति 4-5 लोगों से सामने जाने से डरने लगा। 

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़‍ित व्यक्ति के व्यवहार में तेजी से परिवर्तन आने लगता है। ऐसा व्‍यक्ति अचानक से तनाव में आ जाता है। अचानक खुश होना और दूसरे ही पल में दुखी होना बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, बाइपोलर डिसआर्डर लगभग हर 100 में से एक इंसान को जिन्दगी में कभी ना कभी हो सकती है। 

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षणउदासी, तनाव, काम में अरुचि, चिड़चिड़ापन, घबराहट, आत्मग्लानि, निराशा, ऊर्जा की कमी, दुखी रहना, आत्मविश्वास में कमी, मरने की इच्छा करना और जल्दी जल्दी बोलना बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण हैं।

टॅग्स :हनी सिंहहेल्थ टिप्सदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?