लाइव न्यूज़ :

कान में घुसे किसी भी तरह के कीड़े को एक मिनट में ऐसे निकालें बाहर

By उस्मान | Updated: August 14, 2019 15:52 IST

home remedies for ear pain, wax, itching: कई बार कान में कनखजूरा या कीट-पतंगे घुस जाते हैं जिससे काफी दर्द होने लगता है, सुनने की शक्ति खत्म हो सकती है, खून बह सकता है या फिर कान के पर्दों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Open in App

कान शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है। कई बार कान में कनखजूरा या कीट-पतंगे घुस जाते हैं जिससे काफी दर्द होने लगता है, सुनने की शक्ति खत्म हो सकती है, खून बह सकता है या फिर कान के पर्दों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

कई बार ऐसा होता है कि कान में किसी कीड़े के जाने का उसी समय पता नहीं चलता है। बाद में आपको इसके लक्षण महसूस होते हैं। इनमें सबसे आम लक्षण दर्द और असुविधा हैं। कान में कई कपाल तंत्रिकाएं होती हैं जो मस्तिष्क को जानकारी देती हैं। कान के अंदर गया कीड़ा इन नसों को परेशान कर सकता है।

समस्या यह है कि कान के अंदर कीड़ा जीवित हो सकता है और रेंगने पर कान में अजीब सनसनी हो सकती है। वो कान में फंसने के दौरान बार-बार काटता या डंक मार सकता है, जो बहुत दर्दनाक हो सकता है।

इस तरह का हादसा होने पर वैसे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए लेकिन कुछ ऐसे घरेलु उपाय भी हैं, जिन्हें समय पर अपनाकर आप कान के अंदर घुसे कीड़े को आसानी से निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं- 

1) कपूर के पानी का घोल

इस घोल को बनाना आसान है क्योंकि इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से मिल जाती है। घोल को तैयार करने के लिए कपूर को थोड़े से पानी में घोल दें, उसके बाद घोल को कान में डालें। कान को उल्टा करके झटकें। इससे आपके कान में घुसा कीड़ा मर कर बाहर निकल जाएगा। 2) नमक और पानी का घोल 

इसे बनाने के लिए आप पानी में सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें और कान में डालें। नीचे की तरफ कान को झटका दें। जो भी कान में है, वो तुरंत बाहर निकल जाएगा। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है। 

3) मरोड़ फली का रस

मरोड़ फली दर्द में काफी फायदेमंद होता है। मरोड़ फली के जड़ अरंडी के तेल में पीसकर कर मिक्स करें और फिर 10-12 बुंद कान में डालें, इससे एक बार में ही कीड़ा मर जायेगा।    

4) कसौंदी के पत्तों का रस

कान की पीड़ा को सहना कर पाना आसान नहीं है। कसौंदी के पत्तों का रस कान में डालने से कान में से कीड़ा बाहर आ जाता है और कान का दर्द भी दूर हो जाता है। 

5) पुदीने का रस

पुदीने के रस को डालने से कान के अंदर जो भी कीड़े है वे ऊपरी हिस्से में आ जाते हैं जिससे कीड़े को आसानी से निकल जाते है। 

इस बात का रखें ध्यान

इस तरह का कोई भी हादसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इन उपायों को आप तत्काल आजमा सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब