लाइव न्यूज़ :

पुराने से पुराने दाद का इलाज : दाद को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये 8 घरेलू उपचार

By उस्मान | Updated: August 26, 2020 11:18 IST

दाद का घरेलू उपचार : अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह फंगल इन्फेक्शन धीरे-धीरे पूरे शरीर को चपेट में ले सकता है

Open in App
ठळक मुद्देदाद एक प्रकार का फंगल संक्रमण है जो किसी भी हिस्से पर हो सकता हैमानसून के मौसम में इसका अधिक खतरा होता है समय पर इसका इलाज नहीं कराना पड़ सकता है भारी

दाद एक ऐसी बीमारी है जो बहुत ही परेशान करती है और अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। सर्दियों या मानसून के मौसम में इसका प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। 

दाद एक प्रकार का फंगल संक्रमण है जो किसी व्यक्ति के सिर, पैर, गर्दन या शरीर के अन्य अंदरुनी अंगों मे कहीं भी हो सकता है। यह लाल या हल्के भूरे रंग का होता है। जो आकार में गोल होता है। 

दाद के दौरान अत्यधिक खुजली पैदा होती है। खुजली एक ऐसा चर्म रोग है जो आनंद देता है खुजाने में। जब तब त्वचा जलने न लगे तब तक खुजलाहट शांत नहीं होती। इस रोग में सबसे अधिक शरीर की सफाई पर ध्यान देना चाहिये। 

चूंकि यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक शीघ्र पहुंचाता है इसलिय संक्रमित के कपड़े अलग रखकर उनकी गरम पानी से धुलाई करनी चाहिये। हम आपको दाद से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस चर्म रोग से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। 

नीम के पत्ते और दहीदाद से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्ते और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खुजली से भी आराम मिलता है। इसके लिए नीम के पत्तों को भिगोकर दही से साथ पीस लें। कुछ दिन प्रभावित हिस्से पर इस लेप को लगाने से आपको फर्क महसूस हो सकता है। 

गेंदे के फूलगेंदे के फूल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते है। गेंदे के फूल के पत्तों को पानी में उबालकर उसका लेप बना लें। इस लेप को दिन में 2 से 3 बार प्रयोग करे। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा। 

हल्दी और अजवाइनहल्दी का लेप दाद खाज पर लगाने से भी इससे छुटकारा पाने में मदद मिलती है। एक बार दिन में और रात को सोने से पहले इस उपाय को करे। अजवाइन गर्म पानी में पीस कर इसका लेप दाद पर लगाने से दाद ठीक होता है, इसके इलावा दाद को अजवाइन के पानी से धोने से भी फायदा मिलता है। त्रिफलात्रिफला को भूनकर इसे पीस ले और चूर्ण बना ले, इस चूर्ण में सरसों का तेल, देसी घी, थोड़ी सी फिटकरी, सरसो का तेल और पानी मिलाकर मरहम बना ले। ये मरहम पकने वाले दाद के लिए रामबाण दवा है। 

टमाटर और नींबू का रसखून साफ करने के लिए टमाटर खाना चाहिए। ऐसे में टमाटर का रस दिन में 3-4 बार पीने से बहुत लाभ मिलता है। कुछ सप्ताह तक रोजाना टमाटर का रस पीने से चर्मरोग ठीक हो जाते हैं। नींबू के रस में इमली के बीज पीसकर लगाने से दाद में लाभ होता हैं।

लहसुनलहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटी फंगल तत्व होते हैं। जो की कई तरीके के फंगल संक्रमण को ठीक करने में सहायक है। जिसमे से दाद भी एक है। लहसुन को छिल कर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर दाद पर रख दीजिये जल्दी आराम मिलेगा।

एलोवेराएलोवेरा का अर्क हर तरह के फंगल संक्रमण को ठीक कर देता हैं। इसे तोड़कर सीधे दाद पर लगा लीजिये ठंडक मिलेगी। हो सके तो रात भर लगा कर रखें। एलोवेरा का नियमित सेवन करने और प्रभावित स्थान पर लगाने से दाद और खुजली में बहुत आराम मिलता हैं।

आंवला और हरड़आंवले का छिलका हटाकर उसकी गुठली को जलाने के बाद उसके भस्म में नारियल तेल मिश्रित करके बने मलहम को खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली की समस्या दूर होती है। शरीर के जिन स्थानों पर दाद हों, वहां बड़ी हरड़ को सिरके में घिसकर लगाएं।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमानसून हेल्थ टिप्स हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब