home remedies for burns: जलने पर तुरंत आजमायें 8 असरदार घरेलू उपाय, जलन से मिल सकती है राहत

By उस्मान | Published: April 7, 2021 10:26 AM2021-04-07T10:26:27+5:302021-04-07T10:26:27+5:30

हल्के जलने पर आपको यह उपाय आजमाने चाहिए

home remedies for burns in Hindi: 8 effective home remedies for burn in Hindi, first aid for burns | home remedies for burns: जलने पर तुरंत आजमायें 8 असरदार घरेलू उपाय, जलन से मिल सकती है राहत

जलने पर घरेलू उपाय

Highlightsहल्के जलने पर आपको यह उपाय आजमाने चाहिएज्यादा जलने पर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचेघर में मौजूद हैं जलन रोकने के आसान उपाय

शरीर के किसी अंग का जलना बहुत तकलीफदेह होता है। आग, तरल पदार्थ या किसी गर्म वस्तु से जलने से खूब जलन और पीड़ा होती है। जलने से त्वचा पर फफोले पड़ सकते हैं और त्वचा भी अपने हिस्से से हट सकती है। 

हल्के जलने को घर पर कुछ उपायों के जरिये ठीक किया जा सकता है जबकि गंभीर जलने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आप घर पर 3 इंच से कम व्यास वाले जले हिस्से का इलाज कर सकते हैं। हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आप जलन और दर्द से राहत पा सकते हैं। 

जलने पर घरेलू उपाय

ठंडा पानी
जब भी किसी कारण से त्वचा जल जाए, तो तुरंत उस पर ठंडा पानी डालें, ताकि फफोले ना पड़ सकें। इसके बाद भी आप जले हुए स्थान पर ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर लपेट दें, ताकि यह खतरा और भी कम हो जाए।

एलोवेरा जेल
जलने पर एलोवेरा काफी फायदा पहुंचाता है। प्राथमिक उपचार के तौर पर इसके गूदे का प्रयोग जले हुए स्थान पर किया जा सकता है। इसेक बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पानी या दूध से घाव को धोने के बाद एलोवेरा को जले हुए स्थान पर लगाएं।

आलू का छिलका
जले हुए स्थान पर आलू या आलू का छिलका लगाकर रखने से भी जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी फायदेमंद होगा।

हल्दी और तुलसी के पत्ते
जले हुए स्थान पर तुरंत हल्दी का पानी लगाने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है। इसलिए इसे प्राथमिक उपाचार के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। जले हुए हिस्से पर तुलसी के पत्तों का रस लगाना भी बेहद असरकारक होता है। इससे हुए वाले भाग पर दाग बनने की संभावना कम होती है।

शहद
शहद का प्रयोग भी जले हुए स्थान पर करने से लाभ होता है, क्योंकि यह एक अच्छा एंटीबायोटिक होता है। यह घाव के कीटाणुओं को खत्म करने में सहायक होता है। इसके लिए शहद को पट्टी पर लेकर पट्टी को घाव पर रख दें और इस पट्टी को दिन में दो से तीन बार जरूर बदलें।

टी बैग 
जले हुए स्थान पर टी-बैग रखने से भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसके लिए टी-बैग को फ्रि‍ज या ठंडे पानी में कुछ देर रखने के बाद घाव पर लगाएं। इसमें टैनिक अम्ल होता है, जो घाव की गर्मी को कम की उसे ठीक करने में मदद करता है।

तिल
तिल का उपायोग भी जलने पर राहत पहुंचाने में सहायक है। तिल को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जलन और दर्द नहीं होगा। तिल लगाने से जलने वाले हिस्से पर से दाग-धब्बे भी समाप्त होते हैं।

टूथपेस्ट 
जल जाने पर टूथपेस्ट भी एक कारगर उपचार है जिससे जलन तो कम होती ही है, साथ ही त्वचा पर फफोले भी नहीं पड़ते। इसलिए जलने पर कुछ उपलब्ध न हो तो तुरंत टूथपेस्ट लगा लें।

Web Title: home remedies for burns in Hindi: 8 effective home remedies for burn in Hindi, first aid for burns

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे