लाइव न्यूज़ :

Pregnancy Tips : रोजाना करें ये 4 एक्सरसाइज, गर्भावस्था में नहीं होगी कोई समस्या, बच्चा भी होगा हेल्दी

By उस्मान | Updated: October 22, 2019 11:29 IST

Healthy Pregnancy Tips in Hindi: लेबर पेन से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना ये एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे बच्चे की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान किसी भी तरह का लापरवाही महिला और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती हैमजबूत मांसपेशियों के सहारे आप आराम से प्रसव पीड़ा को झेल सकती हैं

गर्भवस्था का समय किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद अनुभव होता है। यह समय खुशी और जिम्मेदारी का होता है। इस दौरान किसी भी तरह का लापरवाही महिला और बच्चे के लिए मुसीबत बन सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट इस दौरान बेहतर जीवनशैली और खानपान की सलाह देते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे मां और बच्चे की सेहत बनती है। हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें हर महिला को गर्भावस्था के दौरान करना चाहिए।

1) पेट की एक्सरसाइजइस एक्सरसाइज से पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसके लिए जमीन पर पैरों को मोड़ कर बैठें और पीठ सीधी रखें। अब अपने पेट को अंदर की तरफ लें और टाइट करके 10 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें। ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त आपको सांस नहीं रोकनी है। इस के बाद आराम से पहली अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।

2) कैट ऐंड कैमल एक्सरसाइजइससे पीठ और पेट को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस अभ्यास को करने के लिए चटाई पर हाथों और घुटनों के बल बैठ जाएं। घुटने आपके कूल्हे की सीध में होने चाहिए और कलाई कंधों की सीध में रहे। पेट लटक न रहा हो। अब अपना सिर झुकाएं और अपने पेट को अंदर की तरफ ले जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को ऊपर की तरफ निकालें। इस पोजीशन में 10 सेकंड रहें और सांस लेना बंद न करें।

3) स्क्वाट्सइसे करने के लिए पैरों को कंधे के बराबर में खोलें। अपनी रीढ़ की दिशा में नाभी को अंदर खीचें और पेट को टाइट करें। धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाएं। जितना संभव हो नीचे जाने की कोशिश करें। सुनिश्चित कर लें कि आप के घुटने आप के पैरों की उंगलियों के पीछे हैं। पांच तक गिनती गिनें और फिर धीर-धीरे अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में वापस ले आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।

4) कीगल एक्सरसाइजयह एक्सरसाइज मूत्राशय, गर्भाशय और आंत का समर्थन करने वाली मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। गर्भावस्था के दौरान इन मजबूत मांसपेशियों के सहारे आप आराम से प्रसव पीड़ा को झेल सकती हैं। इसे करने के लिए आपको ऐसा सोचना पड़ेगा जैसे आप मूत्र के प्रवाह को रोकने का प्रयास कर रही हों। ऐसा करते समय पैल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को कंट्रोल करेंगी। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज दिन में कम से कम तीन बार करें।

प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों को खाने से बचेंप्रेगनेंसी में कुछ चीजें आपको और आपके बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए आपको इस दौरान कुछ चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में कच्चा और अधपका मांस, कच्चा दूध, कच्चा पनीर, लीवर, फिश ऑयल, कच्चे अंडे, कुछ तरह की मछलियां, शराब और कैफीन शामिल हैं। यह चीजें बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकती हैं जिससे उसे कई तरह के हेल्थ इशू हो सकते हैं।  

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब