मर्द जरूर खायें ये 12 चीजें, थकान, कमजोरी, खून की कमी को भूल जाओगे, शरीर बनेगा ताकतवर

By उस्मान | Updated: December 10, 2019 15:13 IST2019-12-10T15:13:05+5:302019-12-10T15:13:05+5:30

अधिकतर पुरुष बहुत कम उम्र में कमजोर हड्डियां, कमजोर मांसपेशियां, कामेच्छा की कमी, ऊर्जा शक्ति कम होना, दिल और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।

Healthy diet tips for men : 12 Healthy Foods Men Should Eat More to get rid anemia, weakness | मर्द जरूर खायें ये 12 चीजें, थकान, कमजोरी, खून की कमी को भूल जाओगे, शरीर बनेगा ताकतवर

मर्द जरूर खायें ये 12 चीजें, थकान, कमजोरी, खून की कमी को भूल जाओगे, शरीर बनेगा ताकतवर

Highlightsखराब खान-पान की वजह से तमाम तरह की बीमारियां बढ़ रही हैंथकान, कमजोरी और खून की कमी से जीवन पर भारी असर पड़ता है

खराब खान-पान की वजह से लोगों को आजकल तमाम तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि अधिकतर पुरुष बहुत कम उम्र में कमजोर हड्डियां, कमजोर मांसपेशियां, कामेच्छा की कमी, ऊर्जा शक्ति कम होना, दिल और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। हालांकि बेहतर डाइट में बदलाव करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं जिसका सेवन खाना खाने के बाद करने पर शरीर को बेहद लाजवाब फायदे मिलते हैं।

गुड़
ऐसा कहा जाता है कि गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फास्‍फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्‍व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। अगर आप बहुत अधि‍क थकान या कमजोरी महसूस करते रहे हैं, तब भी गुड़ आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती। 

दही
जैसे-जैसे आप बूढ़े होते हैं, हड्डियों का ख़राब होना कम होता जाता है। कैल्शियम इसे रोकने में मदद करता है, और दही इसका एक अच्छा स्रोत है। दही को विटामिन डी का भंडार माना जाता है। दही आपके भोजन को पचाने में भी मदद करता है, और इसमें प्रोटीन भी होता है।

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है यह एक प्राकृतिक रसायन है जो प्रोस्टेट कैंसर से आपकी रक्षा करने और फेफड़ों के कैंसर को भी रोकने में मदद कर सकते हैं। पकाया हुआ टमाटर, पेस्ट और सॉस की तुलना में बेहतर हो सकता है। शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि टमाटर को गर्म या मैशिंग करने से अधिक लाइकोपीन निकलता है।

ब्रोकोली
इसमें सभी प्रकार के विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा ब्रोकोली फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। इसे आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, यह सब्जी डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम करती है। वजन काम करने वालों के लिए इससे बेहतर विकल्प कुछ और नहीं।

नट्स
ओमेगा-3 एस, अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नट्स आपके पूरे शरीर को पोषण देते हैं। हफ्ते में आपको 24 बादाम, 18 काजू, 12 हेज़लनट्स या फ़िबरेट्स, 8 ब्राजील नट, 12 मैकाडामिया नट, 35 मूंगफली, 15 पेकन हलवा का सेवन करना चाहिए। 

दूध और केला
दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फैट पाया जाता है जबकि केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट दो केले खाकर एक गिलास दूध पीने से शरीर की कमजोरी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। केला और दूध शरीर में प्रोटीन, विटामिन और वसा की कमी को दूर कर देते हैं।

खजूर
खजूर बहुत मीठा फल होता है। बहुत से लोग खजूर के गुणों को नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि खजूर में विटामिन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुबह कुछ खजूर खाकर दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ने लगती है।

सोयाबीन
सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है। रोज सुबह खाली पेट एक मुठ्ठी भीगी हुई सोयाबीन खाने से शरीर में ताकत और मर्दानगी शक्ति बढ़ जाती है। सोयाबीन खाने से शरीर में वसा और प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है।

अश्वगंधा
रात में एक गिलास गुनगुने दूध में अश्वगंधा, सफ़ेद मुसली और शतावर का एक चम्मच पाउडर मिलाकर पीने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है। दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

शहद
रोजाना शहद खाने से आपके शरीर में वह सारे तत्व मिलते हैं जिसे आपके शरीर को जरूरत होती है। अगर आप 30 दिन तक रोजाना दूध के साथ सुबह-शाम शहद लेंगे तो आपका शरीर मजबूत बन जाएगा।

काजू
काजू प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। एक औंस काजू में लगभग 1-1.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके अलावा काजू प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट का भी बड़ा स्रोत हैं।

सफेद प्याज
सफेद प्याज शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर ताकतवर ओर मजबूत बनता है। सफेद प्याज खाने से शरीर को एमिनो एसिड, फॉस्फोरस ओर प्रोटीन भरपूर मात्रा मिलते है। 

Web Title: Healthy diet tips for men : 12 Healthy Foods Men Should Eat More to get rid anemia, weakness

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे