कुछ दिन खाली पेट खायें ये 2 चीज, पेट की चर्बी, बालों का झड़ना, जोड़ों का दर्द, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Published: October 26, 2019 07:25 AM2019-10-26T07:25:44+5:302019-10-26T07:25:44+5:30

अक्सर देखा जाता है कि सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह एक गंदी आदत है जिससे धीरे-धीरे आपकी सेहत बर्बाद हो सकती है।

Healthy diet tips : eat these thing empty stomach to get rid hair fall, obesity, anemia, clod, cough, flu in Hindi | कुछ दिन खाली पेट खायें ये 2 चीज, पेट की चर्बी, बालों का झड़ना, जोड़ों का दर्द, खून की कमी होगी दूर

कुछ दिन खाली पेट खायें ये 2 चीज, पेट की चर्बी, बालों का झड़ना, जोड़ों का दर्द, खून की कमी होगी दूर

सुबह का नाश्ता बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ आपके शरीर को दिनभर के कामकाज के ऊर्जा मिलती है बल्कि आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह नाश्ते से पहले खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करना और भी ज्यादा लाभदायक होता है।

अक्सर देखा जाता है कि सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह एक गंदी आदत है जिससे धीरे-धीरे आपकी सेहत बर्बाद हो सकती है। गर्म पानी और शहद के खाली पेट सेवन को बेहतर माना जाता है, जिसे आमतौर पर अधिकतर लोग लेते हैं। हालांकि कुछ और भी चीजें हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

पहला घी और दूसरी चीज है अदरक। कई अध्ययन और आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं। इसी तरह सुबह खाली पेट अदरक खाने के भी अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं।

1) दिमाग रहता है एक्टिव

अगर आप सुबह खाली पेट घी खाते हैं, तो आपकी बरे सेल्स एक्टिव होती हैं और नर्व भी प्रेरित होती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है।

2) शरीर की कोशिका को मिलती है मजबूती

घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है। घी में रासा नामक न्यूट्रीएंट्स है जिसका खाली पेट सेवन किया जाए, तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं पोषित करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।

3) वजन कम करने में सहायक

कुछ लोग सोचते हैं कि घी का इस्तेमाल करने से वजन बढ़ता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें, तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है। 

 

4) त्वचा में आता है निखार

घी के सेवन से कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं जिससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। घी आपके स्किन की नेचुरल नमीं  बनाये रखता है उसे ड्राई होने से भी बचाता है। 

5) बालों का झड़ना रोकता है

सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से आपके बाल स्वस्थ रहते हैं क्योंकि इन्हें पूरे न्यूट्रीएंट्स मिलते हैं। इससे आपके बाल मुलायम, चमकदार होते हैं और यहां तक कि उनका झड़ना भी बंद हो सकता है। 

6) जोड़ों के दर्द में देता है आराम

घी का सेवन करने से आपको जोड़ों में दर्द और गठिया आदि की संभावना कम होती है। क्योंकि घी एक नेचुरल लुब्रीकेंट की तरह काम करता है। घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं जो ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना को कम करते हैं। 

खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है?

अमेरिकन जर्नल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अगर  पेट में शुगर लेवल बहुत अधिक है, तो आपको अदरक खाना चाहिए। अदरक पेटदर्द, बेचैनी, मतली व उल्टी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अदरक गर्भवती महिलाओं और मतली और उल्टी वाले लोगों के लिए उपयोगी है क्योंकि यह आंत की गैस को कम करने में मदद करता है। इसे खाना सुरक्षित है और यह पेट की समस्याओं को प्रभावी रूप से कम कर देता है।

मासिक धर्म में दिलाता है आराम

अदरक मासिक धर्म के दर्द को भी कम करता है। इसका कारण यह है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कुछ लोग इसे खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे खाने में मिलाने से आप अपने खाने में स्वाद के साथ एक खुश्बू भी जोड़ लेते हैं। बेशक इसे खाली पेट खाने से लाभ होता है लेकिन भरे पेट खाने से भी आपको काफी लाभ होते हैं।

दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

पेटदर्द और अन्य समस्याओं से बचने के लिए आपको स्टोर में उपलब्ध दवाएं लेने से पहले अदरक, लहसुन और अन्य आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों लेने की कोशिश करनी चाहिए। दवाओं का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन अधिक मात्रा में दवा लेना खतरनाक हो सकता है। रोमन साम्राज्य में अदरक का इस्तेमाल आम था। भोजन का स्वाद बढ़ाने और इसके औषधीय गुणों के लाभ के कारण व्यापार के लिए एक यह महत्वपूर्ण उत्पाद था।

Web Title: Healthy diet tips : eat these thing empty stomach to get rid hair fall, obesity, anemia, clod, cough, flu in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे