लाइव न्यूज़ :

क्या आप भी इस तरीके से बनाते हैं खाना? तो अभी हो जाइए सावधान वरना कैंसर का मरीज बना सकती है ये आदत

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2023 20:07 IST

खाना बनाते वक्त हमें इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जिससे हमें कैंसर जैसी बीमारी से बचने में मदद मिल सकें।

Open in App
ठळक मुद्देतेज आंच पर खाना बनाने से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता हैहमें खाने को बार-बार नहीं पकाना चाहिएखाने को तेज आंच पर पकाने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं

Healthy Cooking Tips: घर का खाना सबसे ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। अक्सर डॉक्टर्स हमें सलाह देते हैं कि बाहर का खाना छोड़ कर घर का खाना खाए जिससे आप स्वस्थ्य रहें लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बनाए गए खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? नहीं न!

दरअसल, आपके खाना बनाने का तरीका कैंसर को न्योता दे सकता है। जी हां ये बात हैरान करने वाली लगती है लेकिन बिल्कुल सच है। रिसर्च के अनुसार, खाना बनाने के तरीके कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि कैसे और किस तरह इस जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए बताते हैं आपको खाना पकाना कैसे कैंसर को बढ़ावा देता है और इसे कैसे रोके...

तेज आंच पर न पकाएं खाना: जानकारों का मानना है कि तेज आंच पर खाना पकाना खतरनाक साबित हो सकता है। यह कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी एक शोध में पाया है कि घरों में जिस तरह से खाना पकाया जाता है उसका कनेक्शन सीधे तौर पर कैंसर बीमारी से होता है। 

ज्यादा पका खाना खाने से करें परहेज: जब भी हम खाने को तेज आंच पर और बार-बार पकाते हैं तो उसमें मौजूद विटामिन, आयरन, खनिज, वसा और कार्बोहाइट्रेड जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं जिससे आपका भोजन पोष्टिक नहीं रहता। 

बार-बार खाने को न पकाएं: वैज्ञानिकों की माने तो तेज आंच पर बार-बार कोई भी खाना पकाना खतरनाक साबित हो सकता है। रेड मीट और डीप फूड्स इसी तरह से बनाए जाते है इसलिए इन्हें खाने से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

कैसे तेज आंच पर बना खाना खाने से कैंसर होता है?

वैज्ञानिकों की माने तो अगर कोई खाना ज्यादा पका है तो उसमें से कुछ तत्व रिलीज होते हैं। जो पाचने के दौरान डीएनए तक पहुंच जाते हैं। इससे कैंसर को बढ़ावा देने वाले तत्व सक्रिय हो सकते हैं। यह तत्व डीएनए को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं और कैंसर और दूसरी बीमारियों का कारण भी बनते हैं। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस लेख में दिए गए सुझाव की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता। किसी भी तरह की सलाह मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सभोजनमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!