लाइव न्यूज़ :

Diet tips: ब्रेकफास्ट में खायें ये 5 चीजें, पेट रहेगा दुरुस्त, शरीर में बढ़ेगी ताकत, इम्यूनिटी सिस्टम होगा मजबूत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 9, 2020 11:11 IST

सुबह का नाश्ता एक अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, दिन भर खुद को चार्ज रखने के लिए सुबह का हेल्दी नाश्ता जरूर करें। इससे आपका शरीर भी मजबूत होगा और कई बीमारियों से निजात पा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह के नाश्ते में हेल्दी डाइट को शामिल करें और दिनभर चार्ज रहें। स्वस्थ्य दिन की शूरुआत करने के लिए सुबह का नाश्ता हमारे लिए बहुत जरूरी है।

स्वस्थ्य शरीर के लिए स्वस्थ्य शुरुआत का होना बेहद जरूरी है, करीब 12 घंटे की फास्टिंग के बाद हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। जो हमे सुबह के नाश्ते से मिलती है। इसलिए अपने डेली रूटीन में सुबह के नाश्ते में सही और स्वास्थ्य वर्धक पदार्थ ही खाएं। जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते  या छोड़ देते हैं, वैसे लोग अस्वस्थ्य रहते हैं। मुड खराब होना, दिन भर थकान होना, ऐसी कई समस्याएं होने लगती है। कई लोगों की आदत होती है कि सुबह उठकर उन्हें चाय पीना होता है, जो शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। सुबह अच्छी डाइट न लेने से शरीर में विटमिन, मिन्रल्स और भी कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बनता है। 

सुबह के नाश्ते का समय

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी है। अगर आपके घर में मेवे और फल नहीं है तो घर में रखी सब्जियों और अनाज को ही हेल्दी तरीके से पका कर खा सकते हैं। सुबह उठने के बाद ही नित्यक्रिया करने के बाद नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ता करने का सही समय आमतौर पर 7 से 9 बजे तक का होता है। इस समय नाश्ता करने से आप पूरा दिन स्व्स्थ्य महसूस करेंगे। 

नाश्ते में क्या खाए

सुबह के नाश्ते के लिए वैसे तो बहुत सी चीजें हैं। मगर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फूड के नाम जो आपके सेहत के लिए सही रहेंगे। साथ ही आपको कई रोगों से भी बचाएंगे। ये आहार आपको दिन भर उर्जा प्रदान करेंगे। 

 स्पाउट्स या अंकुरित अनाज, प्रोटिन और विटमिन युक्त होता है। इसमें विटमिन ए, बी, बी6, बी12, ई के अलावा पोटेशियम, मैग्निशियम, आयरन, आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और कब्ज की समस्या को सामाधान करेंगे। साथ ही दिन भर आपको उर्जा देने में मदद करेंगे। 

दलिया- गेंहू की दलिया सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। दलिया में आप मन-पसंद वेजिटेबल शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से एक कटोरी दलिया आपको दिनभर एक्टिव रखने में आपकी मदद करेगा। सुबह-सुबह आपको मिठी दलिया खाने से बचना चाहिए, वेजिटेबल दलिया ही खाएं। 

फल- नाश्ते में फल होना बेहद ही जरूरी है। रोजाना एक फल का सेवन जरूर करें। इससे आप लंबे समय तक बीमार नहीं होंगे। आपका पेट हेल्दी रहता है रोजाना एक सेब खा सकते हैं इसके अलावा, पपीता, अंगूर और दूसरे सीजन वाले फल को अपने नाश्ते में शामिल करें। 

नट्स- नट्स मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है, यह आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत रखने में आपकी मदद करता है। मस्तिष्क ते लिए नट्स काफी महत्वपूर्ण है। नट्स के सेवन से हृदय रोग और अन्य जानलेवा बीमारियां नहीं होती है। आप अपने ब्रेस्कफास्ट में बादाम, किशमिश, मुनक्का, खजूर, अखरोट और अंजीर आदि भिगाकर खा सकते हैं। 

उबले हुए अंडे- जो लोग अंडा खाते हैं वो अपने नाश्ते में एक उबला हुआ अंडा शामिल कर सकते हैं। अंडे आपके मसल्स को मजबूत करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, अंडे का सेवन करने से हार्ट की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसका सेवन से आप दिनभर चार्ज रखता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेवर्कआउट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब