लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 1 आम खाने से होगा कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस का नाश, बस इस तरीके से खायें

By उस्मान | Updated: June 9, 2018 14:13 IST

Health Benefits of Eat Mango: अगर आप कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस आदि से परेशान हैं, तो आपको रोजाना एक आम खाना चाहिए।

Open in App

आम में भारी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इस बात का खुलासा एक अध्ययन में हुआ है। इस फल में पॉलीफेनॉल नामक फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से बचाने और आंत की सूजन को करता है। अगर आप कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस आदि से परेशान हैं, तो आपको रोजाना एक आम खाना चाहिए। आजकल कब्ज एक बड़ी समस्या है। खराब खानपान और जीवनशैली के चलते हर पांच में से एक व्यक्ति कब्ज का शिकार रहता है। आम में फाइबर होने की वजह से पाचन तंत्र सही रहता है और आपको कब्ज से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोजाना सिर्फ 1 आम खाएं और ये 10 फायदे पाएं 

कब्ज और अपच को ऐसे दूर करता है आम

जर्नल मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशनिश्ट एंड फूड रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने कब्ज से पीड़ित 36 महिलाओं और पुरुषों को एक महीने के लिए  दो समूह में विभाजित किया गया। एक समूह को रोजाना 300 ग्राम यानी एक आम खाने को दिया गया। जबकि दूसरे समूह को उतनी ही मात्रा में फाइबर खाने को दिया गया। इसके अलावा उन्हें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और फैट से भरपूर वाली डाइट भी दी गई। महीने के अंत में दोनों समूह के लोगों में कब्ज की समस्या खत्म हो गई थी। लेकिन जिन लोगों को आम दिया गया था उनमें फाइबर खाने वालों कि तुलना में परिणाम ज्यादा प्रभावी पाया गया।

यह भी पढ़ें- सिर्फ आम ही नहीं, गुठली और छिलका खाने से भी होते हैं ये 7 फायदे 

फाइबर सप्लीमेंट से बेहतर है आम

इतना ही नहीं आम खाने से आंत में बैक्टीरिया को सुधारने और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, फाइबर सप्लीमेंट और लक्सेटिव प्रभावी रूप से कब्ज का इलाज कर सकते हैं लेकिन सूजन जैसे अन्य लक्षणों को कम नहीं करते हैं। शोधकर्ताओं ने फाइबर सप्लीमेंट की तुलना में आम को ज्यादा प्रभावी बताया है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब