कैंसर, डायबिटीज, एनीमिया, बीपी, बवासीर का सस्ता और रामबाण इलाज है इस फल का रस

By उस्मान | Published: August 24, 2018 03:35 PM2018-08-24T15:35:25+5:302018-08-24T15:35:25+5:30

अनार का जूस दिल को स्वस्थ रखता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। अनार एलेगिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है।

health benefits of pomegranate juice for cancer, alzheimer, digestion, arthritis, heart disease | कैंसर, डायबिटीज, एनीमिया, बीपी, बवासीर का सस्ता और रामबाण इलाज है इस फल का रस

फोटो- पिक्साबे

अनार का जूस सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे पीने से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। बच्चा, जवान, बूढ़ा हर उम्र के लोगों के लिए इसे पीना फायदेमंद माना जाता है। अनार का जूस अच्छी त्वचा व बालों के साथ-साथ सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। यह दिल को स्वस्थ रखता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। अनार एलेगिक एसिड का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॅनिकिक एसिड, ओमेगा 5 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन ए, सी और ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, फोलिक एसिड, नियासिन, थियामिन, फोलेट्स और रिबोफ्लाविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) दिल को रखता है स्वस्थ
ब्लड सेल्स की परत में सूजन को कम करके, अनार का रस दिल के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक प्रभाव डाल सकता है। इसे एथेरोस्क्लेरोसिस को कम करने के लिए जाना जाता है, जो दिल की बीमारी के प्रमुख कारणों में से एक है। यह धमनियों में अवरोध के जोखिम को कम करता है। दूसरे शब्दों में यह दिल पर एंटी-एथेरोजेनिक प्रभाव डालता है। यह एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल की मात्रा में वृद्धि करता है।

2) ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
यद्यपि अनार का रस फ्रक्टोज होता है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चला है कि अनार का रस पीने से डायबिटीज या मधुमेह के रोगियों के ब्लड शुगर में कोई वृद्धि नहीं होती है। रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

3) ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल 
अनार को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी जाना जाता है। रस दिल के मरीजों में घावों और रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करता है। यह एक प्राकृतिक एस्पिरिन है, जो रक्त को जमने और रक्त के थक्के बनने से रोकता है।

 

4) कैंसर का खतरा करता है कम 
अनार का रस शरीर से मुक्त कणों को समाप्त करता है और कैंसर और अन्य बीमारियों के विकास को रोकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने की वजह से यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जिससे स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। अनार को एपोप्टोसिस प्रेरित करने के लिए माना जाता है, इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद मिलती है। 

5) डायरिया के इलाज में सहायक
अनार का रस डायरिया और डाइसेंटरी के इलाज में मदद करता है क्योंकि यह एंजाइमों के स्राव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो उचित पाचन में सहायता करते हैं। अनार के रस के एक गिलास में 1 चम्मच शहद मिलाकर अपच की समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

6) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत 
अनार का रस में एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं। यह मुंह में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणुओं को कम करता है।

 

7) एनीमिया से करता है बचाव 
एनीमिया शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण होता है। चूंकि अनार के रस में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है।  

8) पाचन में सहायक 
पेट, दिल और लीवर के सुचारू कामकाज में अनार का रस सहायक होता है। गर्मियों में अनार का रस पीना एक अच्छा विकल्प है। यह मूत्र पथ संक्रमण से बचाता है और मूत्र के प्रवाह को आसान बनाता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होने से यह पाचन में सुधार करने और आंत्र के कामकाज को नियंत्रित करने में मदद करता है।  

9) गठिया से करता है बचाव
ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों को अनार का रस पीने की सलाह दी जाती है। अनार का रस गठिया और हड्डी की सूजन के लक्षणों से राहत देता है। इस रस का नियमित सेवन अल्जाइमर रोग जैसे तंत्रिका संबंधी समस्याओं की शुरुआत को रोक सकता है।

 

10) गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर पेय 
गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का रस बेहद फायदेमंद है। यह फोलिक एसिड सहित कई विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है। अनार के रस में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं। यह गर्भवती महिला और बच्चे के सम्पूर्ण विकास में अहम भूमिका निभाता है। 

Web Title: health benefits of pomegranate juice for cancer, alzheimer, digestion, arthritis, heart disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे