लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, कैंसर, हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है ये चीज

By उस्मान | Updated: July 4, 2019 14:36 IST

Open in App

जीवन के विभिन्न चरणों में दूध और डेयरी उत्पादों के पर्याप्त सेवन से कई पुरानी व गंभीर बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। एक अध्ययन के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। शोधकर्ताओं ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान दूध के हल्के सेवन और बच्चों के जन्म के समय के वजन, लंबाई और हड्डी में खनिज सामग्री के बीच एक सकारात्मक संबंध होता है।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों में दूध और डेयरी उत्पादों के प्रतिदिन सेवन से कमजोरी और सरकोपेनिया का खतरा कम हो सकता है। ‘एडवांसेज इन न्यूट्रिशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन विभिन्न स्पेनिश, यूरोपीय और अमेरिकी विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रेनाडा (यूजीआर) के प्रोफेसर एंजल गिल और कॉम्प्लुटेंस यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड के रोजा एम ओर्टेगा ने इसका समन्वय किया है। इस अध्ययन में लोगों के स्वास्थ्य और पुरानी व गंभीर बीमारियों (हृदय संबंधी बीमारी, कैंसर, मधुमेह इत्यादि) की रोकथाम में डेयरी उत्पादों के योगदान पर विश्वभर की वैज्ञानिक शोध सामग्री की समीक्षा की गई है।

उल्लेखनीय है कि दूध और डेयरी उत्पादों में कई पोषक तत्व होते हैं और पोषण के लिए आवश्यक प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, सेलेनियम, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी12 और पैंटोथेनिक एसिड की कमी को पूरा करने में मदद करता है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब