angoor ke fayde: पोषक तत्वों का खजाना है अंगूर, सिर से लेकर पैर तक 10 बीमारियों से करता है बचाव

By उस्मान | Updated: February 10, 2021 10:30 IST2021-02-10T10:30:55+5:302021-02-10T10:30:55+5:30

अंगूर खाने के फायदे : किडनियों को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है अंगूर

Health benefits of Grapes: angoor khane ke fayde, nutrition of grapes, grapes calories, angoor ke ras ke fayde, angoor ke sirke ke fayde red grapes health benefits in Hindi | angoor ke fayde: पोषक तत्वों का खजाना है अंगूर, सिर से लेकर पैर तक 10 बीमारियों से करता है बचाव

अंगूर के फायदे

Highlightsविटामिन सी का भंडार है अंगूरलाल और हरे दोनों तरह के अंगूर सेहत का खजानाअंगूर का रस पीने से होते हैं कई फायदे

फल-सब्जियों फलों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बीमारियों से बचने के लिए मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक फल है अंगूर, जिससे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं।

अंगूर दो तरह का होता है हटा और काला। दोनों तरह के अंगूर पोषक तत्वों का भंडार हैं। ऐसा माना जाता है कि हरे अंगूरों की तुलना में लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है। आमतौर पर लाल अंगूर का प्रयोग रेड वाइन, जैम, जेली और अंगूर का रस बनाने में होता है।

अंगूर के पोषक तत्व

दोनों तरह के अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।

इसके अलावा अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर, ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो आप सभी परिचित हैं लेकिन हम आपको इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। 

शरीर में यूरिक एसिड लेवल कम करता है अंगूर
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी के रोग होने लगते हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाल अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। अगर ऐसी समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इसका सेवन काफी कारगर सिद्ध होगा। यह सिस्टम से एसिड को खत्म करने और गुर्दे के दबाव को कम करने में मदद करते हैं। रेड वाइन में रेसवेरेट्रॉल होता है।  

याददाश्त बढ़ाने में सहायक
अंगूर के रेसवेरेट्रॉल आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को दूसरों फ़ीसदी तक बढ़ाने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से आप की सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है और दिमाग को ताकत मिलती है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी करता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाता है अंगूर
अंगूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। यही वजह है कि जिनकी आंखें कमजोर होती है, उन्हें नियमित रूप से दोनों तरह के अंगूर का सेवन करना चाहिए। 

कैंसर से बचाने में सहायक
रेसवेरेट्रॉल ने कैंसर को नियंत्रित करने परकाफी प्रभाव दिखाया है और यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवीबी किरणों से बचाता है। यह त्वचा कैंसर से भी बचाव करने में मददगार होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और रेसवेरेट्रॉल होते हैं इनके सेवन से हृदय रोग की समस्या कम होने लगती है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त के थक्के और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों को भी कम करने में मददगार होते हैं।

चर्म रोगों का खतरा करता है कम
अंगूर में विटामिन ए और विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधित समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। अंगूर में रेसवेरेट्रॉल होता है। यह एक ऐसा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व है जो उम्र बढ़ने के प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है। 

एलर्जी करता है दूर
कई लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है। अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण' पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

थकान और कमजोरी होती है दूर
जो लोग काम करते समय या दिन में जल्दी थकावट महसूस करते हैं। उनके लिए लंगूर बेस्ट विकल्प है। इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन लाल अंगूर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम
अंगूर आपके खून में कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता है और आपका वजन भी जल्दी कम करने में मदद करता है। यह धमनियों की सफाई करके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकता है। 

किडनियों को रखता है स्वस्थ
अंगूर में रेवेरेट्रोलोल नामक एक घटक पाया जाता है जो किडनी को स्वस्थ रखता है। आप रोजाना एक गिलास अंगूर का जूस या रोजाना सिर्फ 15 अंगूर खाकर अपनी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। 

अंगूर के बीज और छिलके में पाए जाने वाले यौगिक हाई फैट की वजह से किडनी में होने वाले नुकसान को सही किया जा सकता है। मोटापे से पीड़ित लोगों को किडनी डैमेज का अधिक खतरा होता है क्योंकि इससे किडनी के कॉपर में कमी हो सकती है।

Web Title: Health benefits of Grapes: angoor khane ke fayde, nutrition of grapes, grapes calories, angoor ke ras ke fayde, angoor ke sirke ke fayde red grapes health benefits in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे