शरीर के इस हिस्से पर रोज दो बूंद सरसों तेल लगाएं, कम होगा पीरियड्स पेन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

By उस्मान | Published: June 11, 2018 11:32 AM2018-06-11T11:32:38+5:302018-06-11T11:32:38+5:30

इससे आपको होंठ फटने, पेट दर्द, अपच, फूड पोइजनिंग, दस्त, मतली, पीरियड्स के दर्द आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

health and skin benefits of applying oils to the belly button | शरीर के इस हिस्से पर रोज दो बूंद सरसों तेल लगाएं, कम होगा पीरियड्स पेन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

Benefits Of Putting Oil In Belly Button| Skin Benefits of applying oils to the belly button

रोजाना रात को सोने से पहले और सुबह नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। आर्यवेद में ऐसा माना गया है कि नाभि शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। इसीलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर को कई तरीकों से फायदा मिलता है। ज्यादातर लोग नाभि की सफाई पर कोई खास ध्यान नहीं देते हैं। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है और इसकी सफाई बहुत जरूरी है। नाभि की सफाई और कई रोगों से बचने के लिए आपको उसमें रोजाना सरसों का तेल लगाना चाहिए। अधिकतर लोग यह जानते हैं कि चेहरे पर सरसो का तेल लगाने के बहुत लाभ होते हैं लेकिन आप इस बात से अंजान होंगे की नाभि पर सरसों का तेल लगाने के कितने फायदे मिलते हैं। इससे आपको होंठ फटने, पेट दर्द, अपच, फूड पोइजनिंग, दस्त, मतली, पीरियड्स के दर्द आदि समस्याओं से राहत मिलती है। चलिए जानते हैं कि नाभी में तेल लगाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कील-मुहांसों से मिलता है छुटकारा

बेशक कील मुहांसों को खत्म करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं लेकिन रोजाना एक बूंद सरसों का तेल नाभि पर लगाकर सोने से चेहरे के ये कील मुंहासे कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाते हैं।  

2) इन्फेक्शन से होता है बचाव

नाभि के गंदा होने से बैक्टीरिया और फंगल होने का खतरा होता है। इससे बचने के लिए आपको नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जिससे आपको बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती है। 

3) चेहरा पर आती है चमक

बेदाग सुंदर और दमकती त्वचा पाने के लिए अब आपको कुछ ज़्यादा करने की जरूरत नहीं। बल्कि एक बूंद बादाम तेल को बेली बटन पर लगाएं और हर दिन दमकता चेहरा पाएं। 

यह भी पढ़ें- दिल की सेहत खराब कर सकती हैं बादाम, मछली, फल जैसी ये 7 हेल्दी चीजें

4) होंठ नहीं फटते

कुछ लोगों के गर्मियों में भी होंठ फटते हैं। इसके अलावा जोड़ों का दर्द भी आम समस्या है। फटे होंठों के लिए आफ लिप बाम के अलावा सिर्फ रात को एक बूंद सरसों का तेल नाभि पर लगाएं। इससे आपको जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।  

5) पेट दर्द से मिलती है राहत

नाभि पर सरसों का तेल लगाने से आपको पेटदर्द को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपको अपच, डायरिया और फूड पोइजनिंग से लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है।  

6) त्वचा बनती है मुलायम

अगर आपको सॉफ्ट, मुलायम और बेबी स्किन चाहिए तो रोजाना रात को घी नाभि पर लगाएं। अगर घी गाय के दूध से बना हो तो और भी बेहतर। इसे लगाने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव दिखने लगेगा। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 आम खाने से होगा कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस का नाश, बस इस तरीके से खायें

7) पीरियड्स का दर्द होता है कम

अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले नाभि पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। तेल लगाकर मालिश करने से आपको दर्द से राहत मिलती है। 

8) प्रजनन क्षमता में होता है सुधार

आपको बता दें कि आपकी नाभि सीधे रूप से आपकी प्रजनन क्षमता से जुड़ी है। नाभि पर तेल लगाने से आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इससे आपको आराम मिलता है, स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है और आपके हार्मोन भी विनियमित रहते हैं जिससे आपको कंसीव करने में आसानी होती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

English summary :
Benefits Of Putting Oil In Belly Button: This gives you relief from problems like lip cracking, stomachache, indigestion, food poisoning, diarrhea, nausea, period pain.


Web Title: health and skin benefits of applying oils to the belly button

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे