दिल की सेहत खराब कर सकती हैं बादाम, मछली, फल जैसी ये 7 हेल्दी चीजें

By उस्मान | Published: June 10, 2018 08:01 AM2018-06-10T08:01:07+5:302018-06-10T08:01:07+5:30

बेशक मछली दिल के लिए स्वस्थ होती है लेकिन आपको डीप फ्राइड और तंदूरी फिश ज्यादा नहीं खानी चाहिए। अध्ययनों के अनुसार, तंदूर में फूड को हाई टेम्प्रेचर पर पकाया जाता है जिस वजह से इसे खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

healthy things hat can cause heart disease | दिल की सेहत खराब कर सकती हैं बादाम, मछली, फल जैसी ये 7 हेल्दी चीजें

दिल की सेहत खराब कर सकती हैं बादाम, मछली, फल जैसी ये 7 हेल्दी चीजें

हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानेपीने, फिजिकल एक्टिविटी, स्ट्रेस लेवल आदि का ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे लोगों को हमेशा हेल्दी चीजें खाने कि सलाह दी जाती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि कि कुछ हेल्दी चीजें आपके दिल को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार, कुछ ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बता रही हैं, जो आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।  

1) बादाम

इसमें कोई शक नहीं है कि बादाम के आपके स्वास्थ्य के लिए अनगिनत फायदे हैं। लेकिन यह फायदे आपको सादे बादाम खाने से ही मिलते हैं। अगर आप चॉकलेट से लेपित या साल्टेड बादाम खाते हैं, तो यह आपके दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

2) मछली

बेशक मछली दिल के लिए स्वस्थ होती है लेकिन आपको डीप फ्राइड और तंदूरी फिश ज्यादा नहीं खानी चाहिए। अध्ययनों के अनुसार, तंदूर में फूड को हाई टेम्प्रेचर पर पकाया जाता है जिस वजह से इसे खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

3) फ्लैक्ससीड्स

अगर आपका खून पतला है, तो आपको फ्लैक्ससीड्स खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यह खून पतला होने की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- पेशाब के समय जलन होना, बदबू या खून आने का एक ही इलाज दही

4) फल

इन्हें पचाना आसन है। इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाती है। फ्रूट जूस में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। आमतौर पर आपको 3 से 4 फल खाने चाहिए। 

5) ब्राउन राइस

इसमें कोई दो मत नहीं है कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्राउन राइस हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा मात्रा में इनका सेवन दिल के लिए स्वस्थ नहीं है। आपको रोजाना केवल 1/3 कप चावल ही खाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- कैंसर, डेंगू, डायबिटीज, कब्ज का रामबाण इलाज हैं पपीते के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

6) चिकन और रेड मीट

जब आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होता है, तो आपको चिकन या रेड मीट नहीं खाना चाहिए, भले ही थोड़ी मात्रा में हो या हेल्दी तरीके से बनाया गया हो। 

7) सब्जियां

निश्चित रूप से आपको सब्जियां खानी चाहिए। लेकिन आपको उबालकर खानी चाहिए फ्राई करके नहीं। आलू और शकरकंद खाने से बचें। बहुत अधिक स्टार्च आपकी धमनियों में जमा होना शुरू हो सकता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: healthy things hat can cause heart disease

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे