लाइव न्यूज़ :

महिलाएं जरूर खायें ये 8 चीजें, खून की कमी होगी दूर, हड्डियां बनेंगी मजबूत, त्वचा पर आएगा निखार

By उस्मान | Updated: November 29, 2019 11:01 IST

महिलाओं को सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार की जरूरत होती है और इसके न लेने से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है

Open in App

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। जहां तक महिलाओं की सेहत की बात है, तो ऐसा माना जाता है कि वो अपनी डाइट में खूब सारे फल, सब्जियां और तरल पदार्थों को शामिल करके गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकती हैं और हमेशा स्वस्थ रह सकती हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार की जरूरत होती है और इसके न लेने से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ब्राइट साइड के अनुसार, डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से महिलाओं की सेहत अच्छी रह सकती है। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या हैं।

1) नींबू

 नींबू का सेवन महिलाओं के शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ शरीर में खाना पचाने वाले एसिड की कमी हो जाती है। इसी कमी को दूर करने के लिए नींबू का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा माना जाता है कि नींबू का सेवन नहीं करने से एस्ट्रोफिक गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है जबकि इसका सेवन करने से यह समस्या नहीं होती है। नींबू के सेवन से पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है। इसके साथ ही नींबू वजन बढ़ाने में बहुत उपयोगी होता हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो खुराक को भी बढ़ाने में मदद करता है।

2) रसभरी रसभरी के पत्तों की चाय को महिलाओं की जड़ी-बूटी भी कहा जाता है। इसका सेवन महिलाओं की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल,आयरन, कैलसियम, पोटेशियम, और साध विटामिन ए, बी, सी, और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा रसभरी के पत्तों की चाय के सेवन से महिलाओं को प्रेगनेंसी से जुड़ीं समस्याओं, महावारी के समय ब्लीडिंग, ऐंठन, और दर्द से राहत मिलती है।

3) माका रूट माका रूट एक ऐसी सब्जी है, जो महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों जैसे फ्लाशेस, मूड स्विंग और नींद से जुड़ीं समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें आयोडी और जिंक जैसे कई जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। 

4) ब्रोकली ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है और इसे खाने से कई रोगों से बचने में मदद मिल सकती है। एक कटोरी ब्रोकली में 100 प्रतिशत विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ब्रोकली शरीर में कोलेजन पैदा करता है, जो हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा और शरीर की बनावट और ताकत के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अंदर विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर की पुरानी सेल्स को बदलकर नई त्वचा का निमार्ण करता है।

5) हल्दी हल्दी घरेलू इलाज के लिए सबसे ज्यादा उपयोग है। इसका कई रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी कैंडिडा इंफेक्शन के इलाज में बहुत सहायक है। इसके अलावा इसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। 

6) काजूकाजू एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसे खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अंदर बहुत सारे मिनरल होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मैगनिशियम, पोटेशियम, फासफोरस, जिंक और सेलेनियम हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज और कोपर भी होता है, जो दिल और मांसपेशियों के लिए लाभदायक होता है। एक आउंस काजू में लगभग 12 ग्राम फेट होता है जोकि स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

7) क्विनोआ  क्विनोआ एक तरह का पौधा होता है जिसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, बहुत मात्रा में पाया जाता है। आजकल काफी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसे सलाद में भी खाया जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ ही इसका सेवन करने से बालों में मजबूती आती है।

8) मछलीसंमुद्र में पायी जाने वाले वाली सैमन, टूना, ट्राउट और सार्डिन मछली को खाने से महिलाओं को फायदा होता है। प्रेगनेंसी में इसका सबसे अधिक फायदा होता है। इलके अलावा इसे खाने से महिलाओं में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब