लाइव न्यूज़ :

चर्म रोग, अस्थमा, गंजेपन जैसी 20 बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है घर-घर में मिलने वाला ये पौधा

By उस्मान | Updated: April 8, 2019 11:15 IST

Health and Beauty tips in Hindi: इस पौधे के इस्तेमाल से आप दांत दर्द, सिफलिस, मिर्गी, बुखार, कुष्ठ रोग, गाउट, सांप के काटने, गंजेपन, पाचन संबंधी विकार, दस्त, ऐंठन, फोड़े, कैंसर, सूजन, जोड़ों का दर्द, अल्सर, खांसी, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा आदि से राहत पा सकते हैं।

Open in App

आक-अर्क का पौधा (Calotropis) एक चमत्कारी औषधि है। इस पौधे के पत्तों का प्राचीन समय से विभिन्न बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। मदार नाम से मशहूर इस पौधे के फूलों को शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है। 

वेबएमडी के अनुसार, इस पौधे का दस्त, कब्ज और पेट के अल्सर सहित पाचन विकारों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा दांत दर्द, ऐंठन और जोड़ों के दर्द सहित दर्दनाक स्थितियों से आराम पाने के लिए भी यह पौधा उपयोगी है। 

कई रिसर्च के अनुसार, इस पौधे में एलिफेंटियासिस (हाथी पांव) पेट के कीड़े, सिफिलिस, फोड़े, सूजन, मिर्गी, हिस्टीरिया, बुखार, मांसपेशियों में ऐंठन, मस्से, कुष्ठ रोग, गठिया और कैंसर जैसे खतरनाक रोगों से भी लड़ने की क्षमता होती है।

आक-अर्क का पौधा कैसे काम करता है?कैलोट्रोपिस में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो कफ को पतला करने में सहायक होते हैं और खांसी से बचाते हैं। जानवरों पर हुए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि इस पौधे में दर्द, सूजन, बैक्टीरिया, बुखार और अल्सर के लक्षणों को कम करने की खमता होती है। 

आक-अर्क के पौधे आपको कहीं भी देखने को मिल सकते हैं। इस पौधे से लोग इसलिए दूर भागते हैं क्योंकि ये माना जाता है कि इसमें जहर पाया जाता है। बेशक यह जहरीला पौधा होता है लेकिन अगर सीमित मात्रा में और सही तरकी से सावधानी के साथ इसके फूल और पत्तों का इस्तेमाल किया जाए, तो ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

इन बीमारियों का कर सकता है नाशइस पौधे के इस्तेमाल से आप दांत दर्द, सिफलिस, मिर्गी, बुखार, कुष्ठ रोग, गाउट, सांप के काटने, गंजेपन, पाचन संबंधी विकार, दस्त, ऐंठन, फोड़े, कैंसर, सूजन, जोड़ों का दर्द, अल्सर, खांसी, सांस लेने में परेशानी, अस्थमा आदि से राहत पा सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए।

इस बात का रखें ध्यानअगर आप ऊपर बताई गई किसी समस्या से राहत पाने के लिए इस पौधे के फल या पत्तों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि इसकी मात्रा और जरूरत आयु, स्वास्थ्य और कई अन्य कारकों पर निर्भर करती है। इस पौधे के बारे में अभी पर्याप्त वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। गलत तरीके से इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीजकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब