'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

By उस्मान | Published: April 10, 2018 03:42 PM2018-04-10T15:42:39+5:302018-04-10T15:44:17+5:30

हैरानी की बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल भी इस बात पर सहमत हैं कि यह दुनिया का अपनी तरह का पहला मामला है।

Gonorrhea causes, symptoms and prevention | 'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

सेक्स के मामले में लापरवाही बरतने यानी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से क्लैमिडिया इंफेक्शन, जेनिटल हर्पीस, जेनिटल वार्ट्स, गोनोरिया, एचआईवी / एड्स एचपीवी, सिफलिस और ट्रिकोमोनिसिस जैसे कई रोगों का खतरा होता है। मेडिकल में इन रोगों का इलाज भी मौजूद है।लेकिन हाल ही में ब्रिटेन के एक व्यक्ति में ऐसी यौन बीमारी देखी गई है जिसका मेडिकल में कोई इलाज नहीं है। इस बीमारी को सुपर गोनोरिया (सूजाक) बताया जा रहा है। इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है लेकिन अब तक दिए गए एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट में नाकामी हाथ लगी है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड नाम की संस्था का कहना है कि ऐसा पहली बार है जब इन्फेक्शन को एंटीबायोटिक्स से ठीक नहीं किया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल भी इस बात पर सहमत हैं कि यह दुनिया का अपनी तरह का पहला मामला है। 

गोनोरिया क्या है?

गोनोरिया (gonorrhoea)को सूजाक भी कहते हैं. यह एक यौन संचारित रोग है, जो निसेरिया गोनोरीए नामक बैक्टीरिया से होता है। आमतौर पर लिंग, योनि, गुदा और गले को संक्रमित कर सकता है। कई लोगों में इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है जबकि कई लोगों में नजर आ सकते हैं। यह बहुत तेजी से फैलता है। यह आपके गले, मूत्र नली, योनि और गुदा को संक्रमित कर सकता है।  

गोनोरिया कब हो सकता है?

- असुरक्षित योनि या गुदा सेक्स से 
- ओरल सेक्स बिना कंडोम के
- सेक्स टॉयज साझा करने से
- गर्भवती महिला से बच्चे को 

यह भी पढ़ें- महिलाओं में STD के हैं ये 6 लक्षण दिखें, तो तुरंत करें डॉक्टर से सम्पर्क

पुरुषों में गोनोरिया के लक्षण

1) पेनिस से डिस्चार्ज

कई बार आपके लिंग की नोक पर सफेद और पीले रंग का डिस्चार्ज नजर आ सकता है। ये डिस्चार्ज बहुत ज्यादा पतला और पानी की तरह हो सकता है।

2) पेशाब में जलन

अगर आपको पेशाब के समय तेज जलन होती है, तो ये संकेत गोनोरिया का भी हो सकता है। आपको बता दें कि यूटीआई और किडनी की पथरी के कारण भी पेशाब के समय जलन हो सकती है।

3) अंडकोष में दर्द

इन्फेक्शन के कारण आपके अंडकोष में तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा अंडकोष की बाहरी त्वचा में सूजन भी आ सकती है।

4) गले में जलन

इन्फेक्शन के कारण आपके गले में जलन महसूस हो सकती है। ये जलन एक या दो हफ्ते तक रह सकती है। इसलिए गले में जलन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

महिलाओं में गोनोरिया के लक्षण

- योनि से अधिक स्राव
- योनि से पीला या हरा स्राव
- योनि से तेज़ बदबू
- पेशाब करते समय दर्द
- सेक्स करते समय दर्द
- सेक्स करने के बाद खून आना
- गुदा में खुजली
- गुदा से खूनी या मवाद जैसा स्राव
- पेट में दर्द

गोनोरिया से बचने के तरीके

- सेक्स के दौरान हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें।
- अपने साथी के साथ गोनोरिया की जांच कराएं।
- पेशाब के समय असामान्य स्राव होने पर जांच कराएं।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Gonorrhea causes, symptoms and prevention

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे