लाइव न्यूज़ :

अगर एसिडिटी को हमेशा के लिए करना है छूमंतर तो आज ही अजमाएं ये 3 नुस्खे, भूल जाएंगे आप गैस होती क्या है

By आजाद खान | Updated: September 3, 2022 19:03 IST

एक्सपर्ट्स की माने तो एसिडिटी बहुत ही खराब समस्या होती है। उनके मुताबिक, एसिडिटी के कारण पेट में दर्द होना, पेट फूलना और कई बार हमें कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देएसिडिटी यानी गैस की परेशानी बहुत ही खराब समस्या है। इस कारण आपको पेट से जुड़ी कई और बीमारियां भी हो सकती है।एक बार अगर एसिडिटी यानी गैस की समस्या हो जाए तो यह जीवन भर साथ नहीं छोड़ती है।

Gas-Acidity Treatment: अकसर आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें एसिडिटी यानी गैस की समस्या हो गई है। ऐसा इसलिए होता है कि हम अपने खाने में कुछ भी खा लेते है जिससे पेट का संतुलन बिगड़ जाता है या पेट में खाना पच नहीं पाता है। 

कई बार ऐसा भी होता है कि आप हेल्थ खाना भी खाए है लेकिन फिर भी आपको एसिडिटी यानी गैस की समस्या हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है। कई बार आपके गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण भी आपोक एसिडिटी यानी गैस की समस्या हो जाती है। 

ऐसे में आइए जानते है कि वो कौन-कौन सी तरीके है जिससे हम बहुत ही आसानी से अपने एसिडिटी यानी गैस की समस्या को दूर कर सकते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे इस समस्या को दूर करने के लिए हमें कौन-कौन से कदम उठाने पड़ेगें।

गैस और एसिडिटी दूर करने के टिप्स (Gas-Acidity Cure Tips)

1. खाने के साथ-साथ न पिया करें पानी (No Water Before After Food)

बहुत से लोगों में यह आदत है कि वे खाते समय पानी पीते है। जानकारों का कहना है कि खाते समय ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, खाते समय पानी पीने से खाना सही से पच नहीं पाता है जिस कारण हमारे पेट में समस्या पैदा होती है। 

इसलिए खाना खाने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही पानी पिना चाहिए। अगर खाते वक्त प्यास लगे भी तो केवल कुछ ही घोंट से काम चला लेना चाहिए, पूरी बोतल या ज्यादा पानी पिने से बचें। 

2. एक साथ न खाएं दो अनाज (No Two Food At a Time)

जानकार यह भी कहते है कि एक साथ दो चीज न खाया करें। अगर आप एक साथ दाल -चावल, दाल- रोटी, छोला -चावल, और राजमा- चावल आदी को मिलाकर खाते है तो हो सकता है कि इससे आपका खाना न पचे और आपको अपच हो जाए। 

इसलिए जब कभी भी खाना हो तो आप एक कटोरी चावल के साथ तीन कटोरी सब्जी खाएं या एक रोटी के साथ दो कटोरी सब्जी का इस्तेमाल करें। ऐसे खाने से आपका यह खाना सही से पचेगा और आप जल्दी खाना को पचा पाएंगे। 

3. खाने के तुरंत बाद कोभ फल के सेवन से बचें (No Fruits After Foods)

अगर आपको एसिडिटी यानी गैस की समस्या से बचना है तो आप खाने के तुरन्त बाद किसी भी फल को न खाएं। आप खाने के तुरन्त बाद सेब, संतरा या अंगूर जैसे और भी कोई फल का सेवन न करें। 

इससे जुड़े जानकारों का कहना है कि खाने के तुरन्त बाद किसी भी तरह के फल के खाने से आपको एसिडिटी यानी गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए जितना हो सके इससे बचना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब