लाइव न्यूज़ :

भारत में Mpox क्लेड 1 का पहला मामला सामने आया, WHO ने स्ट्रेन को लेकर किया सार्वजनिक आपातकाल घोषित

By रुस्तम राणा | Updated: September 23, 2024 18:04 IST

यह वही स्ट्रेन है जिसके कारण पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में सोमवार को एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया हैकेरल के मलप्पुरम जिले के 38 वर्षीय व्यक्ति में क्लेड 1बी स्ट्रेन पाया गया हैजो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था

नई दिल्ली: भारत में सोमवार को एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को यह जानकारी दी है। बता दें कि यह वही स्ट्रेन है जिसके कारण पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। पीटीआई ने बताया कि एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन केरल के एक व्यक्ति में पाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मलप्पुरम जिले के 38 वर्षीय व्यक्ति में क्लेड 1बी स्ट्रेन पाया गया है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था। मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, "यह मौजूदा स्ट्रेन का पहला मामला था, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने दूसरी बार एमपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।"

राष्ट्रीय राजधानी में एमपॉक्स का पहला मामला हरियाणा के हिसार का 26 वर्षीय निवासी था, जो इस महीने की शुरुआत में पिछले पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड 2 स्ट्रेन के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। डब्ल्यूएचओ द्वारा 2022 में एमपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में 30 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :मंकीपॉक्सभारतHealth Departmentवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनWHO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम