रात में सोते समय अचानक आपको लगती है ठंड तो ये हो सकते है कारण, जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

By आजाद खान | Published: August 9, 2023 04:09 PM2023-08-09T16:09:10+5:302023-08-09T16:17:06+5:30

जानकार हर किसी को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते है ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहे। यही नहीं वे रात में भी लोगों को सोने से पहले पानी पीने की सलाह देते है।

feel cold in night while sleeping reveal in research health tips in hindi | रात में सोते समय अचानक आपको लगती है ठंड तो ये हो सकते है कारण, जानें रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Person_Sleeping.JPG)

Highlightsपानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। जानकार रात में भी सोने से पहले पानी पीने की सलाह देते हैं।इससे आपको रात में सोते वक्त अचानक ठंड या फिर गर्मी का एहसास भी नहीं होता है।

Health Tips: क्या आप भी रात में सोते है तो इस हालत में आपको अचानक ठंड लगनी शुरू हो जाती है। अगर इसका जवाब हां है तो यह एक चिंता की बात है। जानकार बताते है कि रात में कभी गर्मी तो कभी ठंड महसूस करने के पीछे कई कारण हो सकते है। इन कारणों में एक कारण यह भी है कि आप सोने से पहले पानी नहीं पीते है जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते है।

क्या कहता है रिसर्च 

एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि शरीर के डिहाइड्रेशन रहने के कारण लोगों को रात में अचानक ठंड या फिर गर्मी लगती है। ऐसे में जानकार हर किसी को सोने से पहले पानी पीने की सलाह देते है ताकि आपका रात में आपके शरीर में पानी रहे जिससे जिससे आपका बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल रहे। ऐसा करने से आपको राम में अचानक ठंड या फिर गर्मी नहीं लेगेगी। 

यही नहीं साल 2014 में 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, पानी की कमी मूड स्विंग का बहुत बड़ा कारण बन सकती है। इसके अलावा कई ऐसे और भी कारण है जिससे आपको रात में अचानक ठंड या फिर गर्मी लगती है।  

सोने से पहले पानी पीने के कई फायदे

डॉक्टरों की अगर माने तो रात में सोने से पहले पानी पीने के कई फायदे है। उनके अनुसार, इससे लोगों के स्किन, पेट और शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है। जानकार यह भी कहते है कि रात में सोने से पहले पानी पीने से एनर्जी और फ्रेश फील करते है। 

यही नहीं रात में पानी पीने से आपको कब्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है साथ ही इससे आपका वजन भी कम रहता है। लेकिन ध्यान रहे, रात में सोने से पहले ज्यादा पानी पी लेने से आपको इसका उल्टा असर भी देखने को मिल सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

Web Title: feel cold in night while sleeping reveal in research health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे