लाइव न्यूज़ :

महिला की आंख में चार जिंदा मधुमक्खी देख डॉक्टरों की फटी रह गई आंखें, जानिये फिर क्या हुआ

By उस्मान | Updated: April 13, 2019 12:02 IST

Eye care Tips in Hindi: आंख में कोई भी चीज जाने पर उन्हें रगड़ने से बचें। यह काफी खतरनाक हो सकता है। आंख को रगड़ने से फंसे हुए कण पलक के नीचे जा सकते हैं जिससे आंख को नुकसान हो सकता है या कॉर्निया को खरोंच आ सकती है।

Open in App

मधुमक्खी के डंक को बहुत खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोचो अगर मधुमक्खी आपकी आंख में घुस जाए और बाहर न निकले तो क्या होगा? जाहिर है यह अपने आप में एक भयानक मंजर है। ऐसा सीन आपने अक्सर अंग्रेजी फिल्मों में देखा होगा लेकिन ताइवान असलीयत में एक ऐसा खतरनाक मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक महिला की आंख से चार जिंदा मधुमक्खियां निकाली हैं। यह दुनिया अपनी तरह का पहला मामला है। इस मामले को लेकर डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित हैं। 

क्या है मामलाकुछ दिनों पहले ताइवान के एक न्यूज चैनल सीटीसी पर दिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार, 29 साल की एक महिला पहाड़ों पर घूमने गई थी। जब वो वापस घर आई तो उसकी आंखों में दर्द हो रहा था और सूजन आ गई थी। वह अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने देखा कि आंखों के अंदर चार मधुमक्खियां हैं, जो आंसू पीकर जिंदा थीं।

डॉक्टर भी रह गए दंग डॉक्टर जांच के दौरान जब महिला की आंख में कीड़े जैसे कुछ चीज देखी, तो वो भी हैरान रह गए थे। खबरों के मुताबिक, डॉक्टर चारों मधुमक्खियों को निकालने में सफल रहे। यह मामला ताइवान की फूयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल का बताया जा रहा है। अस्पताल के हेड डॉक्टर हुंग ची टिंग ने बताया कि उनकी टीम ने महिला की आंख के अंदर किसी कीड़े जैसी चीज को बिना किसी डैमेज के निकाला। इस घटना को दुनिया का सबसे पहला मामला माना जा रहा है।

अब ठीक है महिलाखबरों के मुताबिक, महिला की आंख में मधुमक्खियां तब पहुंचीं जब वो फसल काट रही थी। उस वक्त उनको लगा कि आंख में कचरा चला गया है। जिसके बाद उन्होंने पानी से धोया। अगले दिन उनकी आंखें सूज गई थीं, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंची। डॉक्टर महिला की 80 प्रतिशत देखने की क्षमता को बचा चुके हैं। 

इन मधुमक्खियों को कहा जाता है स्वेट बीजडाक्टरों का कहना है कि इन छोटी मधुमक्खियों को स्वेट बीज कहा जाता है, जो इंसान के पसीने से आकर्षित होती हैं। ये ज्यादातर पहाड़ों को मिट्टी में पाई जाती हैं। अन्य मधुमक्खी प्रजातियों की तुलना में स्वेट बीज अधिक जहरीले होती हैं। यह अपने भोजन की तलाश करने के लिए जानवरों के पसीने और सड़ने वाली लाशों की खोज करती हैं।

आंख में कुछ भी गिरने पर ऐसे निकालें बाहर1) अपनी आंखों को तेजी से झपकाएं। जब आपकी आंख में धूल, बाल, या अन्य छोटी चीज गिर जाती है, तो उसे निकालने के लिए आपको जोर-जोर से पलक झपकानी चाहिए। ऐसा करने से आंसू आते हैं, जिसके साथ वो बाहर निकल जाती है। 

2) अपनी ऊपरी पलक को अपनी निचली पलक के ऊपर रखें। यदि आप अपनी पलक के नीचे रुकी हुई चीज को हटाने का प्रयास कर रहे हैं, तो प्रभावित आंख को बंद कर दें और धीरे से अपनी ऊपरी पलक की त्वचा को चुटकी में बंद कर दें। ऊपरी पलक को निचले एक से थोड़ा ऊपर खींचें। अपनी प्रभावित आंख को उसके सॉकेट में घुमाएं।  

3) अपनी आंखों को रगड़ने से बचें। यह काफी खतरनाक हो सकता है। आंख को रगड़ने से फंसे हुए कण पलक के नीचे जा सकते हैं जिससे आंख को नुकसान हो सकता है या कॉर्निया को खरोंच आ सकती है। ऐसा होने से दर्द के साथ-साथ नेत्रहीनता और आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब