लाइव न्यूज़ :

दांतों को हेल्थी रखने के लिए हर किसी को अपनाना चाहिए 2×2 का फार्मूला, जानिए इस नए तरीके के बारे में और इसके फायदे

By आजाद खान | Updated: May 17, 2023 11:53 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जो कोई 2×2 फॉर्मूले को इस्तेमाल करता है तो इससे उनका ओरल हेल्थ बेहतर होगा और उन्हें गम डिजीज से छुटकारा भी मिल सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल हर किसी में डेंटल की समस्या पाई जाती है। डेंटल की हर समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप एक फॉर्मूले को अपना सकते है। जानकार कहते है कि इस फॉर्मूले के कई लाभ हैं।

How To Brush Your Teeth:  चमकदार दांत हर किसी के लिए एक सपना होता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके दांत या तो साफ नहीं है और नहीं तो उसमें किसी किस्म की समस्या है। ऐसे में दांतों में समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकते है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि दांतों की समस्या को दूर करने के लिए हमें क्या करना चाहिए। 

यही नहीं सवाल इसे भी लेकर उठता है कि क्या हमें दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए ताकि हमारा दांत साफ व स्वस्थ रह सके। इन सब के अलावा दांतों को कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए, यह भी जानना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आइए इन सब सवालों के जवाब एक-एक करके ले लेते है। 

क्या कहते हैं जानकार

द अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की अगर माने तो सभी वयस्कों को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। उनके अनुसार बाजार में पाए जाने वाले फ्लोराइड टूथपेस्ट से ही ब्रश करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप ब्रश करते है तो इससे आपके दांतों पर लगे सफेद परत साफ होते है जिससे आपक चमकदार दांत पाते है। 

हेल्थी दांत के लिए 2×2 का फॉर्मूला करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो हर किसी को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए और ये ब्रश उन्हें दो मिनट तक करते रहना चाहिए। ऐसे में हर किसी को 2×2 फार्मूला को फॉलो करने की बात कही जाती है जिसमें दिन में दो बार और दो मिनट तक ब्रश करने को कहा जाता है। जो कोई भी इस फार्मूले को फॉलो करता है उसके दांत बेहतर रहेंगे और इससे आपको गम डिजीज नहीं होगी। 

अगर पाना चाहते है चमकदार दांत तो इन बातों का रखें ख्याल

– हर किसी को दिन में कई बार कुल्ला करते रहना चाहिए– यही नहीं ब्रश के बाद माउथवॉश को भी यूज करना चाहिए– इसके साथ हर किसी को हर रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए–  लोगों को उनके बार-बार खाने की आदत को भी बदलना चाहिए– यही नहीं ज्यादा मीठा खाना या ड्रिंक न लेना चाहिए–  इसके साथ आप तीन-चार महीने में अपने टूथब्रश को भी बदला करें–  और अंत में सभी को रेगुलर डेंटल चेकअप भी कराते रहना चाहिए

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब