नपुंसकता, स्तंभन दोष या इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction) एक ऐसी गंभीर समस्या है जिससे आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी पीड़ित हैं। यौन संबंध के दौरान लिंग में तनाव नहीं आना या बहुत जल्दी स्खलित हो जाना इसके आम लक्षण हैं। यौन संबंध के दौरान लिंग में उत्तेजना पाने में कमी या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन क्या है (What causes an erection)
इरेक्टाइल डिसफंक्शन असामान्य नहीं है। कई पुरुष तनाव के समय इसका अनुभव करते हैं। बार-बार ईडी, स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है जिन्हें उपचार की आवश्यकता होती है। यह भावनात्मक या रिश्ते की कठिनाइयों का संकेत भी हो सकता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन के कारण (Erectile dysfunction causes)
यह समस्या किसी भी स्तर पर अलग-अलग समस्याओं के कारण हो सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण लिंग में रक्त का प्रवाह सही तरह नहीं होना है। रक्त प्रवाह आमतौर पर या तो यौन विचारों या आपके लिंग के साथ सीधे संपर्क से उत्तेजित होता है।
जब कोई पुरुष उत्तेजित होता है, तो लिंग में मांसपेशियों को आराम मिलता है। यह धमनियों के माध्यम से रक्त के प्रवाह को बढ़ाने की अनुमति देता है, जिससे लिंग के अंदर दो कक्ष भर जाते हैं। जैसे-जैसे कक्ष रक्त से भरते हैं, लिंग कठोर होता जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार इरेक्टाइल डिसफंक्शन के मुख्य कारणों में हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, कम टेस्टोस्टेरोन, अन्य हार्मोन असंतुलन, गुर्दे की बीमारी, बढ़ती उम्र, तनाव, चिंता, डिप्रेशन और रिश्ते की समस्याएं शामिल हैं।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लक्षण (Erectile dysfunction symptoms)
इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। इनमें इरेक्शन होने में परेशानी यानी लिंग में तनाव नहीं आना, यौन गतिविधियों के दौरान लिंग में तनाव बनाए रखने में कठिनाई, यौन संबंध में रुचि कम होना, शीघ्रपतन, देरी से स्खलन, एनोर्गेसिमिया (पर्याप्त उत्तेजना के बाद संभोग सुख प्राप्त करने में असमर्थता) आदि शामिल हैं।
यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। खासकर अगर यह लक्षण तीह या अधिक महीनों से हैं। डॉक्टर आपको यह निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं कि आपके लक्षण किस वजह से हैं और किस तरह के उपचार की आवश्यकता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए खाद्य पदार्थ (Foods for Erectile dysfunction)
1) टमाटरटमाटर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।
2) किसमिशकिसमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी।
3) पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक का प्रयोग अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक का रस पिने से मानसिक तनाव भी दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।
4) केलाकेले के शारीरिक कमजोरी को दूर करने के बहुत अच्छे फायदे है। केले के खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।
5) कंटोलायह सब्जी बहुत ताकतवर मानी जाती है। इस सब्जी के सेवन से शरीर से न सिर्फ कमजोरी खत्म होती है बल्कि शरीर को ताकतवर भी बना देती है। कई स्थानों पर इसको मीठा करेला या ककोड़े के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें की इस सब्जी में मीट से भी 50 गुना प्रोटीन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। इस कारण यह सब्जी शरीर की आंतरिक सफाई में महत्वपूर्ण योगदान करती है।
6) खजूरखजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खजूर हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्ट्रेस को दूर करने और पुरुषों के लिए सेक्स पावर को बढ़ाने का काम करता है।