कुछ दिन बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कर लेना ये 9 एक्सरसाइज, पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

By उस्मान | Published: January 23, 2020 07:29 AM2020-01-23T07:29:12+5:302020-01-23T07:29:12+5:30

अगर आप आलसी हैं या आपको जिम जाने का समय नहीं मिल रहा है, तो आपको इन एक्सरसाइज को ट्राई करना चाहिए

easy exercises to get slim and hot figure in one month | कुछ दिन बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कर लेना ये 9 एक्सरसाइज, पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

कुछ दिन बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कर लेना ये 9 एक्सरसाइज, पूरे शरीर की चर्बी होने लगेगी कम

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने से बेहतर कोई उपाय नहीं है। इससे आपका शरीर सेहतमंद रहता है और आप पूरा दिन ताजगी महसूस करते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। स्वस्थ शरीर बेहतर डाइट और एक्सरसाइज का मिश्रण होता है। अधिकतर लोग खाने के मामले में तो सतर्क रहते हैं लेकिन फिजिकल एक्टिविटी के मामले लापरवाही बरत जाते हैं।

आपको भोजन की तरह वर्कआउट भी नियमित रूप से करना चाहिए। बहुत से लोग वर्कआउट सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उनसे सुबह-सुबह बिस्तर नहीं छोड़ा जाता है। अगर आप भी आलस के कारण बिस्तर नहीं छोड़ पाते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो आप बिस्तर पर लेटे हुए कर सकते हैं और आप स्वस्थ रह सकते हैं। 

सीजर्स एक्सरसाइज

पेट का मोटापा कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहतर है। पीठ के बल लेट जाएं, हाथ हिप्स के नीचे हों। धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, पैरों की उंगलियां ऊपर की ओर रहें। पैरों को सीधे रखें और फिर दाएं पैर को थोड़ा नीचे लाएं (बिस्तर या जमीन पर छुए बिना) फिर ऊपर वापस ले जाएं। ऐसा ही बाएं पैर से करें। इसे 15 बार करें।

लोकस्ट एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से आपकी थाइज, हिप्स और पैर के साथ-साथ पूरे शरीर पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथ जांघों के नीचें रखें। चिन बेड (या जमीन) पर और धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर मोड़ें। साथ ही साथ, पैरों को ऊपर की ओर ले जाएं। कुछ देर के लिए रूकें फिर वापस नॉर्मल स्थिति में आ जाएं।

लाइंग डाउन ट्विस्ट

इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बैक को आराम मिलता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ शरीर के बगल में रखें। घुटने मोड़ें, और पंजे बेड पर हों। अब घुटनों को दायीं ओर झुकाएं, इतना कि घुटने बेड को छुएं। गर्दन बायीं ओर मोड़ लें, और बायीं हथेली की ओर देखें। अब इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।

रिक्लाइनिंग हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच

बैक और हैमस्ट्रिंग एक ही वक्त पर स्ट्रेच करने के लिए ये एक्सरसाइज अच्छी है। पीठ के बल लेट जाएं और बाएं पैर को उतना ऊपर उठाएं जितना मुमकिन हो। 30 सेकेंड के लिए पैर ऊपर रोकें, फिर इसे दूसरे पैर से करें।

 हैप्पी बेबी

इस एक्सरसाइज से आप अपने हिप्स और लोअर बैक को फायदा पहुंचा सकते हैं। पीठ के बल लेट जाएं, दोनों घुटने मोड़ लें और हाथ से अपने पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। घुटने छाती के पास लाएं। ऐसा 30 सेकेंड के लिए करें।

बर्पीज

यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।

ग्लट ब्रिज

इससे बटक्स की मसल्स पर काम होता है। इसे पहले दो तीन दिन करने में परेशानी होगी लेकिन कुछ दिनों बाद आपको इसकी आदत हो जाएगी। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को नीचे रखकर घुटने मोड लें। अब पेल्विक हिस्से पर वजन रखें। फर्श से अपने पेल्विक हिस्से को उठाएं और फिर इसे वापस नीचे लाएं। इसे 10-20 बार दोहराएं।

सिंगल लेग ब्रिज 
इस एक्सरसाइज से आपके बटक्स की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। यदि आप दिन के दौरान बहुत उठते- बैठते हैं, तो यह अभ्यास आपके लिए सही है। इसे करने के लिए लेट जाएं और एक पैर को ऊपर रखें। दूसरा पैर जमीन पर फ्लैट रखें और पहले पैर को हवा में सीधा उठाएं। अपने वजन को जमीन पर पैर की एड़ी पर रखें और अपने ग्लट्स को उठाएं। इसी तरह दूसरे पैर से करें। 

लेग स्ट्रैच
यह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे पैरों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 

Web Title: easy exercises to get slim and hot figure in one month

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे