लाइव न्यूज़ :

सोने से ठीक पहले दूध में हल्दी या गुनगुने पानी में दालचीनी मिलाकर पीने से खर्राटें की समस्या होती है हमेशा के लिए दूर, ऐसा करने से मिलेगी सेहत भरी पूरी नींद

By आजाद खान | Updated: May 20, 2022 18:26 IST

यह खर्राटे की समस्या उन लोगों को ज्यादा परेशान करती है जो खर्राटे वाले शख्स के साथ सोते हैं। ऐसे में उन्हें इसके बारे में पता भी नहीं रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देखर्राटें की समस्या आजकल लोगों में आम परेशानी बन कर रह गई है। यह खर्राटे वाले शख्स के साथ सोने वाले लोगों को बहुत परेशान करती है। इसकी दवाईयां भी आती है जो कितना कारगर है इसकी कोई गैरेंटी नहीं है।

Snoring Home Remedies: आज कल खर्राटें की समस्या बहुत ही आम बात है और ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें यह परेशानी है। अगर आपको या आपके घर में भी किसी को यह समस्या है तो आप इससे राहत पा सकते हैं। वैसे तो खर्राटा रोकने के लिए बहुत सारी दवाएं भी मिलती है, लेकिन वे दवाएं आपके लिए कितना उपकारी होगी यह किसी को पता नहीं है। लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी है जो बहुत ही कारगर साबित होते हैं। तो ऐसे में आइए आज उन घरेलू उपायों के बारे में जानने की कोशिश करते है जिससे आपकी या आपके घर में किसी और के खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। 

1. करें दालचीनी का लगातार इस्तेमाल (Snoring Home Remedies-Cinnamon)

खर्राटें की समस्या को रोकने में दालचीनी बहुत ही लाभदायक होता है। इसके कुछ दिन के इस्तेमाल से ही खर्राटें की समस्या से राहत दिखने लगेगी। दालचीनी को इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी लें और उसमें आप दो चम्‍मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पी लें। ऐसा आप कुछ दिन तक लगातार करें। इससे आपको जल्दी ही फायदा मिलेगी। 

2. देसी घी का ऐसे करें इस्तेमाल (Snoring Home Remedies- Desi Ghee)

इस समस्या को दूर करने के लिए आप देसी धी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा देसी घी लें और उसे हल्का गर्म कर, उसके कुछ बूंदें नाक में डाल लें। इससे आपको बहुत ही राहत मिलेगी। 

3. जैतून का तेल है बहुत उपकारी (Snoring Home Remedies- Jaitoon Oil)

जानकारों की माने तो इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप जैतून के तेल को भी यूज कर सकते हैं। जैतून के तेल के कुछ बूंदें सोते समय नाक में डालने से खर्राटें की समस्या दूर हो जाती है। 

4. हल्दी को ला सकते है यूज में (Snoring Home Remedies- Turmeric)

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण पाए जाते हैं। इससे नाक की परेशानियों को दूर करने मदद मिलती है। इसलिए सोने से ठीक पहले एक गिलास दूध लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी डाल दें। इसके बाद उस दूध को पी लें। इससे आपको खर्राटें नहीं आएंगे। 

5. लहसुन है बहुत गुणकारी (Snoring Home Remedies- Garlic)

खर्राटें की समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप भूने या घी में तले हुए लहसुन खाएं। अगर आपको इसे खाने में परेशानी होती है तो आप इसे पाने के साथ खाएं। आपके इसके खाने से आप आराम से बिना किसी खर्राटे के सो पाएंगे। इससे आपके घर वाले भी शांति की नींद ले सकते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब