लाइव न्यूज़ :

रोजाना सिर्फ 2 गिलास ऑरेंज जूस पीकर इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं आप

By उस्मान | Updated: February 19, 2018 15:10 IST

संतरा विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों का भंडार होता है और रोजाना संतरे का जूस पीने से आपको इस समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।

Open in App

संतरे का नाम सुनते ही मुंह में एक खट्टा-मीठा स्वाद आ जाता है। संतरे में विटामिन बी 6 होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन तेज करता है। संतरे का रस पीने से सेल्स को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। यह फल एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह खून में आयरन को बढ़ाता है। इसके अलावा यह कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है और इन्फ्लेमेशन से बचाता है। दिल्ली के स्वामी दयानंद हॉस्पिटल में न्यूट्रिशनिश्ट अरुण कोहली आपको बता रहे हैं कि हीमोग्लोबिन की कमी से बचने के लिए संतरे का जूस कैसे मददगार है। 

हीमोग्लोबिन की कमी से हो सकती है यह समस्या

खून में लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन की काफी कमी के कारण आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। भारत में एनीमिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर महिलाओं को यह समस्या अधिक होती है। 

हीमोग्लोबिन की कमी से बचने के लिए रोजाना पिएं संतरे का जूस

आपको रोजाना कम से कम दो गिलास संतरे का रस पीना चाहिए। ध्यान रहे कि संतरे के पल्प यानी गूदा को रस से अलग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इसमें शुगर मिक्स ना करें। रोजाना संतरे का रस पीने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है और शरीर में आयरन की कमी से बचने में मदद मिलती है। 

पोषक तत्वों को भंडार है संतरा

संतरे विटामिन ए, बी और सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कोलिन और अन्य पोषक तत्वों से भरे हुए हैं। इसके अलावा इस फल में 170 से ज्यादा फाइटोकेमिकल्स और 60 से ज्यादा फ्लेवोनोइड्स हैं, जो अपने सूजन को दूर करने वाले और एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों से भरपूर हैं। इस प्रकार, ये रोगों का मुकाबला करते हैं, पोषण प्रदान करते हैं और उम्र बढ़ने के प्रभावों का सामना करते हैं। 

शरीर को रोजाना जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है वो एक संतरे से पूरी हो सकती है. संतरा शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ आंखों भी प्रभावित होने लगती हैं। संतरे में जो विटामिन ए, विटामिन सी और पोटाशियम होता है वे आंखों को पूर्ण रूप से पौष्टिकता प्रदान करते हैं। खराब जीवनशैली और ज्यादा जंक फूड खाने से हृदय की धमनियां बंद हो जाती हैं जो दिल की बीमारी का मूल का कारण बन जाता है। संतरा में हेसपेरेडीन नाम का फ्लेवनाइड होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करके धमनियों को बंद होने से रोकता है। इस तरह संतरा दिल का दौरा पड़ने और हृदय की बीमारी से रक्षा करने में सक्षम होता है।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइलकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब