लाइव न्यूज़ :

जिम जाने की जरूरत नहीं, बिस्तर पर लेटे हुए करें ये 5 एक्सरसाइज और रहें फिट

By उस्मान | Updated: March 22, 2018 16:09 IST

बिस्तर पर लेटे हुए एक्सरसाइज करने से भी आपको पेट के मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है।

Open in App

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने से बेहतर कोई उपाय नहीं है। इससे आपका शरीर सेहतमंद रहता है और आप पूरा दिन ताजगी महसूस करते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। स्वस्थ शरीर बेहतर डाइट और एक्सरसाइज का मिश्रण होता है। अधिकतर लोग खाने के मामले में तो सतर्क रहते हैं लेकिन फिजिकल एक्टिविटी के मामले लापरवाही बरत जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, आपको भोजन की तरह वर्कआउट भी नियमित रूप से करना चाहिए। बहुत से लोग वर्कआउट सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उनसे सुबह-सुबह बिस्तर नहीं छोड़ा जाता है। अगर आप भी आलस के कारण बिस्तर नहीं छोड़ पाते हैं, तो इंडिया में बॉडीपॉवर के ब्रांड एम्बेसडर और आयरन चैंप जिम के ओनर इमरान खान आपकी मदद कर सकते हैं। इमरान आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो आप बिस्तर पर लेटे हुए कर सकते हैं और आप स्वस्थ रह सकते हैं। 

1) सीजर्स एक्सरसाइज

पेट का मोटापा कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहतर है। पीठ के बल लेट जाएं, हाथ हिप्स के नीचे हों। धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, पैरों की उंगलियां ऊपर की ओर रहें। पैरों को सीधे रखें और फिर दाएं पैर को थोड़ा नीचे लाएं (बिस्तर या जमीन पर छुए बिना) फिर ऊपर वापस ले जाएं। ऐसा ही बाएं पैर से करें। इसे 15 बार करें।

2) लोकस्ट एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से आपकी थाइज, हिप्स और पैर के साथ-साथ पूरे शरीर पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथ जांघों के नीचें रखें। चिन बेड (या जमीन) पर और धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर मोड़ें। साथ ही साथ, पैरों को ऊपर की ओर ले जाएं। कुछ देर के लिए रूकें फिर वापस नॉर्मल स्थिति में आ जाएं।

3) लाइंग डाउन ट्विस्ट

इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बैक को आराम मिलता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ शरीर के बगल में रखें। घुटने मोड़ें, और पंजे बेड पर हों। अब घुटनों को दायीं ओर झुकाएं, इतना कि घुटने बेड को छुएं। गर्दन बायीं ओर मोड़ लें, और बायीं हथेली की ओर देखें। अब इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए घर पर ही करें ये 5 वर्कआउट

4) रिक्लाइनिंग हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच

बैक और हैमस्ट्रिंग एक ही वक्त पर स्ट्रेच करने के लिए ये एक्सरसाइज अच्छी है। पीठ के बल लेट जाएं और बाएं पैर को उतना ऊपर उठाएं जितना मुमकिन हो। 30 सेकेंड के लिए पैर ऊपर रोकें, फिर इसे दूसरे पैर से करें।

 5) हैप्पी बेबी

इस एक्सरसाइज से आप अपने हिप्स और लोअर बैक को फायदा पहुंचा सकते हैं। पीठ के बल लेट जाएं, दोनों घुटने मोड़ लें और हाथ से अपने पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। घुटने छाती के पास लाएं। ऐसा 30 सेकेंड के लिए करें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब