सावधान! सुबह खाली पेट फ्रूट जूस का सेवन हो सकता है जानलेवा, पीने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, इसके फायदे-नुकसान से हों रूबरू

By आजाद खान | Published: February 13, 2022 02:59 PM2022-02-13T14:59:06+5:302022-02-13T15:31:30+5:30

फ्रूट जूस में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स आसानी से पाए जाते हैं। इसका सेवन कर आप अपना फिटनेस मेंटेन कर सकते हैं।

dont take fruit juice empty stomach in morning keep 5 point in mind know benefits loss khali pet juice ke sath na le in chizo ko | सावधान! सुबह खाली पेट फ्रूट जूस का सेवन हो सकता है जानलेवा, पीने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, इसके फायदे-नुकसान से हों रूबरू

सावधान! सुबह खाली पेट फ्रूट जूस का सेवन हो सकता है जानलेवा, पीने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, इसके फायदे-नुकसान से हों रूबरू

Highlightsफ्रूट जूस बच्चे और बुढ़े सबके लिए काफी लाभकारी साबित होता है।इसके सेवन से हमारा शरीर फिट और मजबूत रहता है।लेकिन फ्रूट जूस के खाली पेट लेने से हमें कई और परेशानियां भी हो सकती है।

Drinking Fruit Juice: शरीर के लिए फ्रूट जूस काफी फायदेमंद होता है। जूस में वह सारे गुण पाए जाते हैं जिससे एक शरीर को फिट बनाने में मदद मिलती है। जानकारों के मुताबिक, फ्रूट जूस में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जिससे हमारा शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। इसलिए क्या बच्चे या बुढ़े, सभी को फ्रूट जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल कर लें।

सुबह खाली पेट फ्रूट जूस के सेवन के नुकसान (Drinking Fruit Juice Empty Stomach Problems)

जिस तरीके से फ्रूट जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे हमारा शरीर हेल्थी रहता है, उसी तरीके से इसके सेवन से कुछ नुकसान भी है। अगर सही तरीके से फ्रूट जूस नहीं लेते हैं तो इससे स्वास्थ से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स द्वारा सलाह यही दी जाती है कि जब कभी भी आप फ्रूट जूस लें तो उसे प्रापर गाइडेंस के साथ लें। फ्रूट जूस को खाली पेट लेने के लिए जानकार मना करते हैं। उनका कहना है कि यह सेहत को उल्टा असर देता है और इससे हम बीमार भी पड़ सकते हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फ्रूट जूस को खालीपेट सुबह में लेने से मना किया जाता है और इससे हमें क्या नुकसान हो सकता है।

1. खाली पेट यह जूस लेना सही नहीं है आदत (Donot Drink Fruit Juice in Empty Stomach)

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे तो सुबह खाली पेट में फल के खाने से सेहत अच्छा रहता है, लेकिन कई ऐसे फल है जिसे आप सुबह में लेते है तो इससे आपका हेल्थ खराब हो सकता है और आप बीमार तक भी पड़ सकते हैं। सुबह खाली पेट में ज्यादा खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू या मौसमी आदि के जूस के सेवन से हमें एसिडिटी जैसी समस्या पैदी होती है क्योंकि इन फलों में साइट्रस की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इससे बचें। 

2. सुबह खाली पेट फ्रूट जूस के साथ नहीं पिना चाहिए ठंडा पानी या लेना चाहिए बर्फ (Donot Drink Fruit Juice With Cold Water or Ice)

हमारा शरीर इस तरीके से बना है कि वह सुबह में ठंडी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इसलिए हमें सुबह खाली पेट में फ्रूट जूस के साथ ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए। ठंडा पानी ही नहीं बल्कि हमें सुबह में बर्फ से भी बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान हो सकता है और इसकी वजह से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

3. कुछ भी खाने से बचना चाहिए सुबह खाली पेट फ्रूट जूस के सेवन के बाद (Donot Eat Anything After Fruit Juice in Empty Stomach)

सुबह के समय हमारा पेट पूरा खाली रहता है, ऐसे में जूस के साथ आप कुछ भी खाने कि जब कोशिश करते हैं तो इससे आपको उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती है। इसलिए सलाह यह दी जाती है कि सुबह में जूस पीने के करीब 1 घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए। इससे शरीर फिट रहता है।

4. नहीं रखे शुगर की मात्रा को अधिक (Donot Put Sugar Level More With Empty Stomach Fruit Juice)

अगर आपको डायबिटीज की समस्या नहीं है तो सुबह में जूस के साथ शुगर की मात्रा को कम रखें। इससे आप आने वाले दिनों में होने वाली डायबिटीज की समस्या से आसानी से बच सकते हैं। शुगर की मात्रा को कम रखने से  आपेक शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी कम रहता है जिससे आप फिट दिखते है। इसलिए अगर कर रहें है यह आदत तो आज से ही इसे छोड़ें। 

5. वर्कआउट के तुरंत बाद न ले खाली पेट में फ्रूट जूस (Donot Take Empty Stomach Fruit Juice After Workout)

वर्कआउट के बाद हमारा शरीर थका रहता है और ऐसे में फ्रूट जूस काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप जूस के साथ कुछ और लेते है तो इससे आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ेगा और आपका शरीर बिगड़ा सकता है। इसलिए वर्कआउट के करीब आधे घंटे बाद ही कुछ और लिया कीजिएगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: dont take fruit juice empty stomach in morning keep 5 point in mind know benefits loss khali pet juice ke sath na le in chizo ko

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे