लाइव न्यूज़ :

बेकार समझ कर मत फेंका कीजिए चाय की पत्तियां, इसके इस्तेमाल को जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें इसके फायदे-उपयोग का तरीका

By आजाद खान | Updated: March 25, 2023 17:45 IST

जानकारों की माने तो इन पत्तियों को आप बतौर नेचुरल कंडीशनर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके इस्तेमाल पर आपके बाल कुदरती तरीके से मजबूत और घने होंगे क्योंकि आप कोई केमिकल्स को यूज नहीं कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअकसर लोग चाय बनाने के बाद उसकी पत्तियों को फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि इन पत्तियों को आप किन-किन इस्तेमाल में ला सकते हो। इन चाय के पत्तियों को आप अपनी सेहत और घर के कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tea Leaves Benefit: आमतौर पर आजकल हर घर में चाय बनता है, ऐसे में चाय बनाने के बाद हम उसकी पत्तियों को ऐसे भी फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि जिन चाय की पत्तियों को हम फेंक देते है, वह आपके लिए कितने फायदेमंद है। इन फेंकी हुई चाय पत्तियों को आप हर इस्तेमाल में ला सकते है।  चाय की पत्तियों को इस्तेमाल करना काफी आसान है और इससे आपको ढेरो फायदे मिलेंगे। 

इसे उपयोग में लाने से पहले इसे अच्छे से धो लें ताकि इसमें मौजूद मिठास दूर हो जाए और फिर इसे इस्तेमाल में ले आएं। ऐसे में आइए जानते है कि क्या है इसके फायदे और कैसे किया जाए इसका इस्तेमाल। आइए इन सब को एक-एक करके जान लेते है।

हेयर कंडीशनर के तौर पर करें यूज, मक्खियों को भगाने में लाभकारी

जानकारों की माने तो आप चाय की पत्तियों को बतौर हेरय कंडीशनर भी इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके बालों पर नैचुरल कंडीशनर के तौर पर काम करेगा और उसे ताकत और मजबूती देगा। ऐसे में बतौर कंडीशनर इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले इन चाय की पत्तियों को फिर से उबाल लें और फिर इन पत्तियों को फेंक दें और बचे हुए पानी से अपना बाल धो लें। 

यदि आप मक्खियों से भी काफी परेशाना हो गए है तो इसमें भी ये चाय की पत्तियां आपकी काफी मदद कर सकती है। ऐसे में इन मक्खियों को दूर करने के लिए आप इन बची हुई चाय की पत्तियों को पानी में डाल लें और फिर उसी पानी से पूरे घर में पोछा लगा दें। इससे आपके घर से मक्खियां दूर हो जाएगी। 

जख्म भी ठीक करें, ऑयली बर्तनों की करे सफाई

बता दें कि आप इससे आपना जख्म भी ठीक कर सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय की पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आपके जख्मों को भरने में काफी लाभदायक साबित होती है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले इन पत्तियों को साफ कर पानी में इसे उबाल लें। इसके बाद इन पत्तियों को अपने जख्म पर लगा लें। इससे आपका जख्म जल्दी ठीक होगा। 

ऑयली बर्तनों को भी साफ करने के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आप इन पत्तियों को सही से उबाल लें और फिर उन पत्तियों से बर्तन को साफ करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :चायहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब