रात में सोने से पहले न करें नहाने की गलती, बढ़ सकता है आपका बीपी और वजन भी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Published: September 3, 2023 11:45 AM2023-09-03T11:45:58+5:302023-09-03T13:24:41+5:30

लोग एक तरफ जहां रात में नहाने की आदत के कई फायदे गिनाते है वहीं जानकार इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बताते है।

donot take bath after food at night otherwise health tips in hindi | रात में सोने से पहले न करें नहाने की गलती, बढ़ सकता है आपका बीपी और वजन भी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Hotel_Suite_-_Bath_tub.jpg)

Highlightsकई लोगों को रात में नहाने की आदत होती है। वे कहते है कि इससे उनका थकान दूर होता है और वे रिलैक्स फील करते है। जानकार लोगों को इस तरीके से नहाने को सही नहीं मानते है।

When to Shower:  बहुत से लोग ऐसे है जो रात में नहाना काफी पसंद करते है और काम से वापस आने के बाद वे नहाकर ही रात में सोया करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि रात में नहाना सेहत के लिए सही नहीं है। जानकार यहां तक कहते है कि रात में नहाकर सोने से लोगों को कई और समस्या भी होती है। ऐसे में आइए जानते है कि रात में नहाने के क्या नुकसान है और इससे बचने का क्या तरीका है। 

क्या कहते हैं जानकार

लोग जहां रात में नहाने के पीछे यह तर्क देते है कि इससे उनके दिन भर का थकान दूर हो जाता है और वे रिलैक्स महसूस करते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स यह कहते है कि जब हम रात में नहाते है तो इससे हमारी हमारी बॉडी का टेंपरेचर गिर जाता है। इसी से हमारे दिमाग को सोने का सिग्नल मिलता है।

इस हालत में जब हम नहा लेते है तब हमारा बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है और फिर इससे हमारे नींद में समस्या पैदा होती है। जानकार यह भी कहते है कि इससे हमारे शरीर में कई और समस्या भी होती है। ऐसे में क्या है नुकसान आइए जान लेते है। 

रात में नहाने के नुकसान

जानकारों की अगर माने तो रात में नहाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप रात में गर्म पानी से नहाते है तो इससे आपका दिल का धड़कन तेजी से बढ़ सकता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। 

यही नहीं रात में अगर कोई गर्म पानी से नहाता है तो इससे उनके पेट में भी समस्या हो सकती है और इससे उनका पाचन तंत्र भी कंफ्यूज हो सकता है। इस कारण आपका वजन भी बढ़ सकता है। यही नहीं गीले बालों के साथ सोने से तकिया नमी को सोख लेता है। जिससे उस पर हानिकारक बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। इसकी वजह से सिर और स्‍कैल्‍प पर खुजली, जलन और रूसी की समस्‍या हो सकती है।

बरतें ये सावधानियां

सोने से कम से कम दो घंटे पहले नहाएं।
गर्म पानी से नहाने से बचें।
खाना खाने के बाद तुरंत न नहाएं।
गीले बालों के साथ सोने से बचें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)  
 

Web Title: donot take bath after food at night otherwise health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे