क्या माइग्रेन से पीड़ित लोगों को गाड़ी चलाना चाहिए? यहां जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Published: October 9, 2022 04:42 PM2022-10-09T16:42:59+5:302022-10-09T16:46:19+5:30

जानकारों की माने तो माइग्रेन की समस्या काफी गंभीर समस्या है। ये जितना ही पुराना होता है, उतना ही खतरनाक होता है।

does migraine patients should drive vehicles know here health tips in hindi | क्या माइग्रेन से पीड़ित लोगों को गाड़ी चलाना चाहिए? यहां जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

फोटो सोर्स: Wikipedia CC

Highlightsमाइग्रेन की बीमारी काफी गंभीर बीमारी है। इससे हमारे जीवन पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में क्या माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को गाड़ी चलाना चाहिए, आइए जान लेते है।

Migraine Treatment: माइग्रेन की समस्या काफी खतरनाक है और इससे हमारा जीवन भी काफी प्रभावित होता है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुनिया में कम से कम 10 प्रतिशत लोग माइग्रेन से पीड़ित है। 

ऐसे में माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए। उन्हें रोज-मर्रा के जीवन में भी अपना ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में यह बात उठती है कि क्या माइग्रेन की समस्या से पीड़ित लोगों को गाड़ी चलाना चाहिए। आइए इस बात को जान लेते है। 

हेल्थलाइन की खबर के अनुसार, जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। माइग्रेन की समस्या वाले लोगों को गाड़ी क्यों नहीं चलाना चाहिए और गाड़ी चलाते समय क्या समस्या होती है, आइए इस पर पूरी जानकारी ले लेते है। 

माइग्रेन की समस्या वाले लोगों को गाड़ी क्यों नहीं चलाना चाहिए

जानकारों की माने तो इस समस्या से परेशान लोगों को गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब माइग्रेन का अटैक आता है तब आप उसको संभाल नहीं पाते है जिस कारम आपके गाड़ी चलाने के दौरान कोई अनहोनी हो सकती है। यही नहीं इसके और भी कारण है जिस लिए यह कहा जाता है कि ऐसे लोगों को गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि गाड़ी चलाने से क्या नुकसान होता है और इससे हमें क्या परेशानी हो सकती है। आइए एक-एक करके जान लेते है। 

उल्टी को होना: माइग्रेन की समस्या वाले लोगों के लिए गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गाड़ी चलाते हुए आपका कंट्रोल बिगड़ सकता है और इससे दुर्घटना हो सकती है। 

आने लगता है चक्कर: जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है, उन्हें चक्कर आ सकता है। यही कारण है कि माइग्रेन वाले लोगों को गाड़ी नहीं चलाना चाहिए क्योंकि अगर रास्ते में ही चक्कर आ जाए तो इससे दुर्घटना हो सकती है। 

देखने में परेशानी होता है: माइग्रेन की समस्या वाले लोगों को देखने में भी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब माइग्रेन का अटैक आता है तब आंखों के सामने धुंध छाने लगती है जिससे देखने में काफी दिक्कत होती है। यही कारण है कि इन लोगों को गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। 

ब्रेन फॉग की परेशानी: इसके कारण आपको ब्रेन फॉग की भी समस्या हो सकती है। इस समस्या में आप किसी भी चीज पर सही से फोकस नहीं कर पाते है जिस कारण आपको काफी दिक्कत होती है। इस समस्या में न आप किसी की आवाज को सही टाइम पर और सही से न सुन सकते है, बल्कि उसको जवाब भी अच्छे तरीके से नहीं दे पाते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: does migraine patients should drive vehicles know here health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे