सावधान! लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से आपको हो सकते हैं ये 10 नुकसान

By उस्मान | Published: April 12, 2018 03:29 PM2018-04-12T15:29:35+5:302018-04-12T15:29:35+5:30

एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्स से दूरी बरतने पर आपको तनाव, अवसाद और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Do you Know what happens in your body when you do not have sex | सावधान! लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से आपको हो सकते हैं ये 10 नुकसान

सावधान! लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से आपको हो सकते हैं ये 10 नुकसान

काम के बोझ और दिनभर की थकान के बाद कई कपल्स एक-दूसरे को समय नहीं देते हैं। बिजी होने का परिणाम यह होता है कि वे लंबे समय तक सेक्स नहीं कर पाते हैं। इसका सीधा असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है। आपको बता दें कि लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्स से दूरी बरतने पर आपको तनाव, अवसाद और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेक्स नहीं करने से सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, महिलाओं को भी तकलीफ हो सकती है। चलिए जानते हैं सेक्स नहीं करने से आपको क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं। 

1) कामेच्छा हो जाती है कम

अगर आप किसी भी वजह से लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं, तो इससे आपकी कामेच्छा में कमी आ सकती है। इतना ही नहीं, अगर कामेच्छा खत्म होने के बाद आप सेक्स करते भी हैं तो आपको संतुष्टि और आनंद का एहसास नहीं होगा।

2) हस्तमैथुन की लत

जो लोग सेक्स नहीं कर पाते वह अपने अंदर की उत्तेजना को शांत करने के लिए हस्तमैथुन का सहारा लेते हैं। लेकिन धीरे धीरे यह एक बुरी लत बन जाता है और व्यक्ति बार-बार हस्तमैथुन करने लगता है। जाहिर है हस्तमैथुन की लत स्वास्थ्य के लिए खतरा है। 

3) पीरियड्स में परेशानी

एक अधययन के अनुसार, सेक्स से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन की समस्या भी दूर होती है। जब कोई महिला कामोत्तेजित होती है तो गर्भाशय में संकुचन के के कारण शरीर से निकलने वाले खून का बहाव तेज हो जाता है और इससे उन्हें पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द नहीं होता है। लेकिन जब आप सेक्स करना बंद कर देंगी तो आपको ज्यादा दर्द महसूस होगा।

4) तनाव

जर्नल बायोलॉजिकल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सेक्स करने पर एंडोर्फीन हार्मोन जारी होते हैं। इन्हें फील गुड हार्मोन भी कहा जाता है, जो स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसका मतलब यह है कि लंबे समय तक सेक्स नहीं करने से आप इन हार्मोन से वंचित रहते हैं और आपको हमेशा तनाव महसूस होता है। 

5) इम्युनिटी सिस्टम हो जाता है कमजोर

कम सेक्स करने से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है। अध्ययनों के अनुसार, हफ्ते में एक या दो बार सेक्स करने से इम्युनिटी सिस्टम सही रहता है। इसके अलावा इम्युनोग्लोबुलिन ए लेवल भी ज्यादा रहता है। 

6) अवसाद

आर्काइव सेक्सुअल बिहेवियर के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सेक्स नहीं करने से आप अवसाद से पीड़ित हो सकते हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अवसादग्रस्त हो सकती हैं। पुरुषों के स्पर्म में मेलाटोनीन, सेरोटोनीन और ऑक्सिटोसीन होता है, जो महिलाओं का मूड बनाने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें- 'लाइलाज' गुप्त रोग से पीड़ित है यह व्यक्ति, जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

7) चिड़चिड़ापन

बिजी शेड्यूल की वजह से अगर कपल सेक्‍स के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो महिला हो या पुरुष दोनों का व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आप छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने लगते हैं और एक समय दोनों का बिहेवियर नॉर्मल नहीं रहता है। 

8) प्रोस्टेट कैंसर

अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, सेक्स नहीं करने से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है और आपको प्रोस्टेट कैंसर का खतरा हो सकता है। अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोगों को सेक्स नहीं करने वालों की तुलना में प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है। 

9) इरेक्टाइल डिसफंक्शन

अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग हफ्ते में दो बार सेक्स करते हैं, उन्हें  इरेक्टाइल डिसफंक्शन का उतना खतरा नहीं होता है, जितना सेक्स नहीं करने वालों को होता है। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि नियमित रूप से सेक्स करने पर पेनाइल मसल्स को मजबूती मिलती है। 

यह भी पढ़ें- यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद जरूर करें ये 7 काम

10) पोर्न की लत

बहुत से लोग जब लंबे समय तक सेक्स नहीं करते हैं, तो वे अपनी उत्तेजना शांत करने के लिए हस्तमैथुन या पोर्नोग्राफी का सहारा लेते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से आपको पोर्न की लत लग सकती है। एक अध्ययन के अनुसार, ज्यादा पोर्न देखने से आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: Do you Know what happens in your body when you do not have sex

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे