दोपहर में खाने के बाद सोने से करें परहेज! जानें इस के नुकसान और लंच के बाद क्या करना है सही आदत

By आजाद खान | Published: July 29, 2023 01:49 PM2023-07-29T13:49:07+5:302023-07-29T13:56:06+5:30

जानकारों की अगर माने को खाने के सोना एक सही आदत नहीं है। इससे लोगों में एसिडिटी, इनडाइजेशन, कब्ज और ब्लोटिंग की भी समस्या हो सकती है।

do not sleep after lunch says ayurved may cause major problems to health tips in hindi | दोपहर में खाने के बाद सोने से करें परहेज! जानें इस के नुकसान और लंच के बाद क्या करना है सही आदत

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Sleeping_man_J1.jpg)

Highlightsदोपहर में खाने के बाद सोना सही आदत नहीं है। आयुर्वेद लोगों को इस आदत से बाज आने की सलाह देता है। लोगों को लंच के बाद सोने नहीं बल्कि वॉक की सलाह देता है।

Health Tips: बहुत से ऐसे लोग भी है जो दोपहर में खाना खाने के बाद सोते है। ऐसे लोग अगर दोपहर में नहीं सोते है तो वे काफी थकान महसूस करते है और बिना सोए वे रह भी नहीं पाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि लोगों को दोपहर में खाना खाने के बाद सोना नहीं चाहिए। आयुर्वेद लोगों को ऐसा करने से मना करता है। ऐसे में आयुर्वेद क्या कहता है, आइए जान लेते है। 

खाने के बाद सोने को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद 

आयुर्वेद की अगर माने तो जो लोग दोपहर में खाने के बाद दो या तीन घंटे तक सोते है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक, लोगों द्वारा ऐसा करने से उनके पेट में फैट और वॉटर एलिमेंट बढ़ सकते है और इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

यही नहीं ऐसा करने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर पड़ता है और वह खराब होता है। कुछ लोगों को डायबिटीज, मोटापा, वजन बढ़ना और कोलेस्ट्रॉल जैसे अन्य समस्याएं भी होती है। यही कारण है कि आयुर्वेद बुजुर्गों और बच्चों को जो ज्यादा मेहनत करते है उन्हें दिन में केवल 48 मिनट ही आराम करने और सोने की बात कहते है। 

खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए

बता दें कि लोगों को दोपहर के खाना खाने के बाद सोना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें टहलना या चहलकदमी करना चाहिए। ऐसे में जो लोग खाने के बाद वॉक पर जाते है और कम से कम 100 कदम ही चलते है तो इन लोगों को खाना जल्दी पच जाता है। यही नहीं इससे उनका मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है। 

ऐसा करने वालों को एसिडिटी, इनडाइजेशन, कब्ज और ब्लोटिंग की भी परेशानी नहीं होती है और वे फिट रहते है। जानकार दोपहर के खाना के बाद भारी एक्सरसाइज करने से मना करते हैं। वे केवल वॉक करने की सलाह देते है। यही नहीं वे लोगों को लंच के बाद केवल बांईं करवट ही सोने की सलाह देते है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 
 

Web Title: do not sleep after lunch says ayurved may cause major problems to health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे