बरसात में आटे को गूंथकर फ्रिज में रखने से करें परहेज नहीं तो.....जानें इसके साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल का सही तरीका

By आजाद खान | Published: July 23, 2023 01:20 PM2023-07-23T13:20:46+5:302023-07-23T14:07:45+5:30

जानकारों की अगर माने तो बरसात के सीजन में फ्रिज में गूंथा हुआ खाना रखना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है और वे बीमार भी हो सकते है।

do not put Kneaded Dough in fridge in rainy season know side effects health tips in hindi | बरसात में आटे को गूंथकर फ्रिज में रखने से करें परहेज नहीं तो.....जानें इसके साइड इफेक्ट्स और इस्तेमाल का सही तरीका

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Pierogi_preparation_05.JPG)

Highlightsबरसात के सीजन में खाने पीने पर ध्यान रखने की जरूरत है। इस सीजन में बीमारियां ज्यादा फैलती है और इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती है। इसलिए जानकार गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने से मना करते है।

Health Tips: अभी बरसात की सीजन चल रहा है और इस सीजन में लोगों को काफी बीमारियां होती है। इसलिए इस सीजन में खान-पान पर सही से ध्यान देना होता है नहीं लोगों की समस्या काफी बढ़ सकती है। यही कारण है कि इस सीजन में खाना बनाने पर भी सही से ध्यान देना चाहिए और ताजा व फ्रेश खाना ही खाना चाहिए। 

आमतौर पर बरसात के सीजन में यह देखा गया है कि लोग आटा गूंथकर ऐसे ही रख देते है बाद में रोटी बनाते है। यही नहीं लोग गूंथे हुए आटे को फ्रिज में भी रख देते है और काफी देर बाद रोटी बनाकर खाते है जो एक खराब आदत है। 

जानकारों की अगर माने तो गूंथा हुआ आटा फ्रिज (Kneaded Dough Side Effects) में नहीं रखना चाहिए, इससे उन्हें समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि जानकार गूंथा हुआ आटा को फ्रिज में रखने से क्यों मना करते है और इसके पीछे क्या तर्क देते है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने का सही तरीका क्या है। 

क्या कहते है जानकार

जानकारों की अगर माने तो बारिश के सीजन में गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रखने पर उसमें बैक्टीरिया फैलने का डर बना रहता है। इससे आप में फूड पॉयजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है और इससे आपको एसिडिटी और कब्ज की भी समस्या हो सकती है। 

यही नहीं जब कभी भी आप फ्रिज में लो टेंपरेचर में आटा रखते है तो इस हालत में उसमें बैक्टीरिया के जन्म लेने की आशंका बढ़ जाती है। आमतौर पर फ्रिज के तापमान में इसे आसानी से बढ़ते हुए देखा गया है। यही कारण है कि फ्रिज में कुछ भी खासकर गूंथे हुए आटे को रखने से पहले उसे अच्छे से साफ कर लें। 

फ्रिज में ऐसे रखें गूंथा हुआ आटा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात के सीजन में गूंथा हुआ आटा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और इससे आपके परेशानी और भी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आप फिर भी गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखना चाहते है तो आप आटे में पानी की मात्रा को कम रखें। 

आटे में पानी की मात्रा ज्यादा होने पर उसमें बैक्टीरिया के फैलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यही नहीं गूंथे आटे को फ्रिज में रखने के लिए कंटेनर या जिप लॉक बैग का उपयोग कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)
 

Web Title: do not put Kneaded Dough in fridge in rainy season know side effects health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे