लाइव न्यूज़ :

इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्ची, आधा पका भोजन के खाने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां; हल्के में लिया तो पछताएंगे

By आजाद खान | Updated: February 2, 2022 16:48 IST

मामले से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले जानकारी ले लें कि किन खानों को कच्चा खाना चाहिए, उसके बाद ही ऐसे फूड को खाएं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारे शरीर के लिए कच्चा और आधा पका हुआ खाना सही नहीं होता है। इससे शरीर को फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है।जानकार बिना जानकारी के आधा पका या कच्चा खाना खाने से मना करते हैं।

Health Advice in Hindi: हमारे शरीर के लिए खाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार हम बिना जानकारी के कच्चा और अधपका खाना या सब्जियों को खा लेते हैं जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है। लोग यह समझते हैं कि आधा पका या कच्चा खाने खाने से सेहत फिट रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जानकार कहते हैं कि बिना जानकारी के कोई भी खाना नहीं खाना चाहिए, इससे फिटनेस पर उल्टा असर पड़ता है। 

किन चीजों को कच्चा या आधा पका नहीं खाना चाहिए (Don't Eat These Food Uncooked)

ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन सी चीजें हैं जिसके कच्चे सेवन से हमारे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। इनसे ताकत तो नहीं मिलती है, बल्कि इसका सेहत उल्टा असर होता है। नीचे बताई गई चीजों को सावधानी से इस्तेमाल करें।

1. ब्रोकली को आधा पका नहीं खाना चाहिए

जानकार कहते है कि ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है जिसे लोग काफी पसंद से खाते हैं। लेकिन लोगों में यह आम है कि वे इस सब्जी को आधा पका कर खाते हैं। इसे आधा कभी भी पकाना नहीं चाहिए। इसे ऐसे पकाने से ये सही से पक नहीं पाते हैं जिससे हमें इनका फायदा नहीं मिल पाता है। इसलिए इसे पूरे पका कर ही खाने की सलाह दी जाती है। 

2. कच्चा राजमा खाना सेहत के लिए है खतरा

राजमा-चावल को तैयार करने से पहले हम घर राजमे को पहले भिगाते है फिर इसे पकाते हैं। अगर आप बिना पकाए ही राजमा को खाते है तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट्स बताते है कि राजमे में मौजूद फाइटोमेगलगुटिन टॉक्सिन शरीर में फूड पॉइजनिंग को पैदा करता है। इससे हमारा सेहत भी खराब हो सकता है। इसलिए इसे पका हुआ ही खाएं।

3. बिना पका टमाटर खतरे से खाली नहीं

टमाटर को अकसर सालाद और सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे सब्जियों का टेस्ट काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं जो टमाटर को बिना पकाए हुइ खाना काफी पसंद करते हैं। इन लोगों को ऐसे टमाटर खाना सख्त मना है। टमाटर को बिना पकाए हुइ इस तरह खाना इसलिए मना है क्योंकि टमाटर को पकाने से लाइकोपीन को रिलीज करने में मदद मिल सकती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

4. पालक को कभी भी कच्चा नहीं खाएं

आपको बता दें कि पालक आयरन, कैल्शियम और फाइबर भारी मात्रा में पाई जाती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे कच्चे खाने ज्यादा पसंद करते हैं। जानकार इसे खाने से पहले ब्लांच करने की सलाह देते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सविंटरभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत