लाइव न्यूज़ :

WHO ने 'डिसीस एक्स' को प्राथमिक रोगों की सूची में शामिल किया

By गुलनीत कौर | Updated: March 14, 2018 10:54 IST

Disease X: यह रोग बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़े हैं और इनकी निगरानी, निदान सहित अन्य अनुसंधान और विकास की आवश्यकता है।

Open in App

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'डिसीस एक्स' को प्राथमिकता वाले रोगों में सूचीबद्ध किया है जो निकट भविष्य में घातक वैश्विक महामारी का जोखिम बन सकता है, संगठन ने इससे निपटने के लिए अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए तत्काल उपाय का आह्वान किया। 'डिसीस एक्स' आर एंड डी ब्लूप्रिंट की 2018 की वार्षिक समीक्षा में सूचीबद्ध किया गया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा विकसित सूची में प्रभावी दवाओं या टीकों की कमी वाले रोगों के अनुसंधान और विकास को प्राथमिकता देने और गति में लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। डब्लूएचओ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 'डिसीस एक्स' यह तथ्य प्रदर्शित करता है कि एक भी रोगजनक विषाणु या जीवाणु गंभीर अंतर्राष्ट्रीय महामारी का कारण हो सकता है।

इसके अलावा सात अन्य संभावित वैश्विक रोगों को भी शामिल किया गया है जो सभी प्रभावी दवा या टीका की कमी से संबंधित है। इस सूची में क्रिमियन-कॉंगो हीमोरहैजिक फीवर (सीसीएचएफ), इबोला वायरल डिसीस, मारबर्ग वायरस डिसीस, लासा फीवर, मिडल ईस्ट रिस्पायरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (एमईआरआस-सीओवी) और सवर अक्यूट रिस्पायरेटरी सिंड्रोम (एसएआरआरएस), निपास और हेनीपावायरल डिसीस रिफ्ट वैली फीवर (आरवीएफ) और जीका शामिल हैं। यह रोग बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों से जुड़े हैं और इनकी निगरानी, निदान सहित अन्य अनुसंधान और विकास की आवश्यकता है।

फोटो: सीएनएन डॉट कॉम, डेली स्टार

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब