लाइव न्यूज़ :

Diet tips: चाय पीते समय की गई 8 गलतियां आपको बना सकती हैं कैंसर, खून की कमी, कब्ज, बवासीर जैसी बीमारियों का मरीज

By उस्मान | Updated: December 10, 2020 07:42 IST

Healthy diet tips: बेशक गर्म चाय पीने में मजा आता है लेकिन इन बातों का भी ध्यान रखें

Open in App
ठळक मुद्देगर्म चाय पीने से खाने की नली में हो सकता है कैंसरखाली पेट चाय पीने सेहत के लिए खतरनाकचाय के साथ कुछ भी खा लेना भी सेहत के साथ खिलवाड़

चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। चाय पीने से शरीर को कैफीन मिलता है स्फूर्ति आती है लेकिन इसके बहुत अधिक फायदे नहीं है। खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक बताया गया है। इतना ही नहीं, चाय के साथ कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी कई नुकसान हो सकते हैं। 

हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो आप चाय पीते समय कर सकते हैं। यह गलतियां आपकी सेहत को बहुत भारी पड़ सकती हैं। उदहारण के लिए चाय के साथ अंडा खाना, प्लास्टिक कप में चाय पीना या खाली पेट चाय पीना। ऐसी गलतियां आपको कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का मरीज बना सकती हैं। 

ज्यादा गर्म चाय पीनाएक शोध के मुताबिक गर्म चाय पीने वालों को खाने की नली का कैंसर (Esophageal cancer) होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रतिदिन 75 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा गर्म चाय पीने वालों में इसोफेगल कैंसर का खतरा दोगुने से भी ज्यादा होता है।

इसका मुख्य कारण है कि गर्म चीज गले के टिशूज को नुकसान पहुंचाती है। गर्म चाय पीने से सिर्फ गले का कैंसर ही नहीं बल्कि ऐसिडीटी, अल्सर और पेट से जुड़ी तमाम बीमारियां हो सकती हैं।

डिस्पोजल कप में चाय पीनाआईआईटी खड़गपुर के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति कागज या पलास्टिक के कप में दिन में तीन या चार बार चाय पीता है तो उसके शरीर में प्लास्टिक के 75,000 सूक्ष्म कण चले जाते हैं।  

चाय के साथ हरी सब्जियों का सेवन हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परंतु चाय के साथ इसका सेवन करना जहर से कम नहीं होता है। आपको बता दें कि गोभी, फूलगोभी, मूली, सरसों, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, शलजम और सोयाबीन जैसी सब्जियों में गोइट्रोगन्स होते हैं। 

चाय के साथ बेसन की चीजें खानाचाय पीते वक्त बेसन से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं पेट में गड़बड़ी भी हो सकती है।

नींबू कुछ लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए चाय के साथ नींबू का सेवन करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में नींबू मिलाकर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है।

अंडाकई लोग अंडे के साथ चाय पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसका कारण यह है कि चाय की पत्तियों में मौजूद टैनिक एसिड अंडे के प्रोटीन के साथ मिलकर टैनिक एसिड प्रोटीन कंपाउंड का निर्माण करता है, जो पेरिस्टैल्सिस के कामकाज को धीमा कर देता है।

सेरियल्सआजकल लोग नाश्ते में धड़ल्ले से बाजार में मिलने वाले विभिन्न तरह के सेरियल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनरिफाइंड सेरियल्स में फाइटेट की मात्रा अधिक होती है, जो बीज के अंकुरण के समय फॉस्फोरस के स्रोत के रूप में कार्य करता है। लेकिन सेरियल्स में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। शोध से पता चलता है कि फाइटेट का लेवल बढ़ने से एनीमिया और जिंक की कमी का खतरा हो सकता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब