लाइव न्यूज़ :

पहला मेडिकल रोबोटिक सर्जरी सिस्टम लांच, लाखों रोगियों को फायदा, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2021 21:09 IST

भारत में विदेशी कंपनी की यह प्रणाली मौजूद है जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है। लेकिन भारत में बनाई गई यह पहली रोबोटिक्स सर्जरी प्रणाली है जो चार से पांच करोड़ में ही सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलेगी।  

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ अभिताभ कांत सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।डॉ सुधीर पी श्रीवास्तव और उनकी टीम ने आज नई दिल्ली में मल्टी आर्म नोवल टेली रोबोटिक असिस्टेंस को लॉच किया। अभी भी रोबोट प्रणाली महंगी है। बेहद कम लोगों का इसका लाभ मिल पाता है।

नई दिल्लीः चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलाव के बाद रोबोटिक्स सर्जरी ने देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे लाखों रोगियों को लाभ मिला है, लेकिन यह महंगी है।

दुनिया में 6 अरब से अधिक लोग इस आधुनिक लाभ से वंचित हैं। डॉ सुधीर पी श्रीवास्तव और उनकी टीम ने आज नई दिल्ली में मल्टी आर्म नोवल टेली रोबोटिक असिस्टेंस को लॉच किया। इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ अभिताभ कांत सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

मगर अभी भी रोबोट प्रणाली महंगी है। बेहद कम लोगों का इसका लाभ मिल पाता है। काफी लाेग इसका लाभ उठाने से वंचित हैं लेकिन भारत की एक निजी कंपनी की पहल के बाद अब इस तकनीक का लाभ आमजन को किफायती दाम में मिलेगा।

आत्मनिर्भर भारत के तहत देश की आम जनता को सस्ते दामों पर सर्जिकल रोबोटिक्स प्रणाली का तोहफा देने वाले डा सुधीर पी श्रीवास्तव ने मंगलवार को एक होटल में इस प्रणाली को लांच करते हुए कहा कि इसमें मरीज को पारंपरिक सर्जरी की तरह बड़े चीरे नहीं लगाए जाते हैं तो उसे दर्द भी कम होता है। वह जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

इसके उपयोग से यूरोलाजी, जनरल सर्जरी, गायनोकोलाजी, थोरैसिक, कार्डिएक और सर व गले की सर्जरी के साथ कई अन्य प्रमुख सर्जरी भी करा सकते हैं। अब उनकी इस पहल के बाद भारत के निजी समेत सरकारी अस्पतालों को भी कम दामों पर रोबोटिक्स सर्जरी प्रणाली का लाभ मिल सकता है। जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को सस्ते दामों पर इलाज के तौर पर होगा। वहीं, कंपनी के एमडी विश्व ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रणाली का दाम वर्तमान में मौजूद रोबोटिक्स सर्जिकल प्रणाली के दामों से एक चौथाई के बराबर है।

टॅग्स :दिल्लीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम