लाइव न्यूज़ :

एम्सः दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित तीन महीने के बांग्लादेशी शिशु की सफल सर्जरी, मस्तिष्क के उभरे हिस्से को हटाकर सिर को सही आकार दिया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2022 20:36 IST

एम्स में ‘न्यूरोसर्जरी’ विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर इसका इलाज नहीं किया जाता तो यह फट सकती है, जिससे ‘मेनिनजाइटिस’ नामक संक्रमण हो सकता है और मौत हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन घंटे की लंबी सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने थैली को हटा दिया और खोपड़ी के आकार को ठीक कर दिया।मस्तिष्क के सूजन वाले ऊतकों के अचानक फटने का डर हमेशा बना रहता है।शिशु के पिता आबिद आजाद ने कुछ महीने पहले उनसे संपर्क किया था।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित तीन महीने के बांग्लादेशी शिशु की सफल सर्जरी की। डॉक्टरों ने उसके मस्तिष्क के एक उभरे हुए हिस्से को हटाकर सिर को सही आकार प्रदान किया। शिशु ‘जायंट ओसीसीपिटल एन्सेफेलोसेले’ से पीड़ित था, जो एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति होती है।

इसमें मस्तिष्क किसी थैली की तरह फैल जाता है। एम्स में ‘न्यूरोसर्जरी’ विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर इसका इलाज नहीं किया जाता तो यह फट सकती है, जिससे ‘मेनिनजाइटिस’ नामक संक्रमण हो सकता है और मौत हो सकती है। तीन घंटे की लंबी सर्जरी के दौरान, डॉक्टरों ने थैली को हटा दिया और खोपड़ी के आकार को ठीक कर दिया।

उन्होंने कहा, “खोपड़ी के पिछले हिस्से में काफी सूजन होने से शिशु को परेशानी होती है, दूध पिलाने व नर्सिंग में कठिनाई होती है और मस्तिष्क के सूजन वाले ऊतकों के अचानक फटने का डर हमेशा बना रहता है।” डॉ. गुप्ता ने कहा कि शिशु के पिता आबिद आजाद ने कुछ महीने पहले उनसे संपर्क किया था।

डॉक्टर गुप्ता ने कहा, “बच्चे की स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद, हमने सर्जरी करने का फैसला किया। 12 दिसंबर को सर्जरी की गई, जिसके दौरान मस्तिष्क के उभरे हुए गैर-जरूरी हिस्से को काट दिया गया, जिसने एक थैली का आकार ले लिया था। मस्तिष्क के सभी सामान्य ऊतकों को संरक्षित किया गया था।

उसी समय ‘एक्सपेंसाइल क्रैनियोप्लास्टी’ की गई ताकि मस्तिष्क को भविष्य में बढ़ने के लिए जगह मिलती रहे।” गुप्ता ने कहा कि सर्जरी के छह दिन बाद शिशु अरहत आयदीन ठीक है और सोमवार को उसे छुट्टी मिलने की संभावना है। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?