लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन न रखने वाले वाले मरीजों के लिए खुशखबरी, ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एकाउंट आईडी के उपयोग को बढ़ावा देगा एम्स, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 20:40 IST

पंद्रह नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह एम्स के सभी ओपीडी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ‘स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड’ समाधान को अपनाने के लिए आवश्यक होगा, ताकि त्वरित पंजीकरण की सुविधा मिल सके और मरीजों के आने पर पंजीकरण कतार संख्या प्रदान की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंटर और बूथ कम से कम सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक संचालित किए जाएंगे। परियोजना 21 नवंबर से नयी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में शुरू की जाएगी।एक जनवरी से एम्स नयी दिल्ली के सभी ओपीडी में मिशन मोड में शुरू की जाएगी।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नए और अनुवर्ती मामलों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एकाउंट (एबीएचए) आईडी के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

पंद्रह नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह एम्स के सभी ओपीडी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ‘स्कैन एंड शेयर क्यूआर कोड’ समाधान को अपनाने के लिए आवश्यक होगा, ताकि त्वरित पंजीकरण की सुविधा मिल सके और मरीजों के आने पर पंजीकरण कतार संख्या प्रदान की जा सके।

इसके साथ ही, स्मार्टफोन न रखने वाले वाले मरीजों के लिए एबीएचए आईडी बनाने की सुविधा के लिए समर्पित काउंटर और बूथ कम से कम सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह परियोजना 21 नवंबर से नयी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में शुरू की जाएगी और एक जनवरी से एम्स नयी दिल्ली के सभी ओपीडी में मिशन मोड में शुरू की जाएगी।

कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि एबीएचए आईडी ओटीपी का उपयोग करते हुए पंजीकरण के समय अकसर देरी होती है तथा ओटीपी को फिर से भेजने का अधिकतम प्रयास भी तीन बार तक सीमित है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के स्कैन और शेयर क्यूआर कोड समाधान ने पंजीकरण में लगने वाले समय को कम करने में आशाजनक परिणाम दिखाए हैं और अस्पताल पहुंचने पर मरीज की यात्रा को सुव्यवस्थित करने में भी मदद की है।

इसके अलावा, उक्त समाधान बायोमेट्रिक है और एबीएचए आईडी विवरण साझा करने की अनुमति देने के लिए ‘फेस-ऑथेंटिकेशन’ सक्षम है। एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘तदनुसार, एम्स में नए और अनुवर्ती मरीजों के ओपीडी पंजीकरण के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एकाउंट (एबीएचए) आईडी के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है।’’

इसमें कहा गया है कि एबीएचए आईडी के उपयोग को और बढ़ाने के लिए, स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ रोगियों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के क्यूआर कोड आधारित साझाकरण को भी ‘व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड’ (पीएचआर) ऐप्लिकेशन के उपयोग से सक्षम किया जाएगा।

टॅग्स :एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम