लाइव न्यूज़ :

COVID vaccine: कोरोना वैक्सीन का एक नया साइड इफेक्ट आया सामने, युवाओं को हो रही दिल से जुड़ी ये गंभीर समस्या

By उस्मान | Updated: May 24, 2021 12:05 IST

कोरोना वायरस का टीका लगवाने के बाद अमेरिका में कुछ लोगों को दिल से जुड़ा लक्षण महसूस हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में युवाओं को हो रही है दिल से जुड़ी समस्याएक्सपर्ट्स मामले की कर रहे हैं जांचअमेरिका में लगाईं जा रही हाई फाइजर वैक्सीन

कोरोना वायरस की वैक्सीन के अब तक कई दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं। इनमें एक नया दुष्प्रभाव जुड़ गया है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एडवाइजरी के एक ग्रुप ने कहा है कि कुछ किशोरों और युवाओं में कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद हृदय की सूजन की समस्या देखी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड वैक्सीन पर सीडीसी की सलाहकार समिति ने 17 मई को एक बयान में कहा कि उसने उन रिपोर्टों पर गौर किया है कि कुछ युवाओं, खासकर पुरुषों को टीका लगवाने के बाद मायोकार्डिटिस की समस्या हो रही है। यह हृदय की मांसपेशियों की सूजन है। 

सीडीसी समूह ने कहा कि यह समस्या अक्सर जटिलताओं के बिना दूर हो जाती है और विभिन्न प्रकार के वायरस के कारण हो सकती है।

जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी के डॉ अमेश अदलजा ने कहा कि टीकों को मायोकार्डिटिस का कारण माना जाता है और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह टीके से संबंधित है या नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ टीके बहुत अधिक लाभकारी हो रहे हैं लेकिन जो जोखिम दिख रहे हैं, वो बहुत कम हैं। 

सीडीसी ने कहा कि मामले आमतौर पर एमआरएनए टीका लगवाने के चार दिनों के भीतर यह लक्षण होते हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कौन सा टीका लगवाने के बाद ऐसा हो सकता है। आपको बता दें कि अमेरिका ने मॉडर्न इंक और फाइजर/बायोएनटेक द्वारा निर्मित दो एमआरएनए टीकों को आपातकालीन मंजूरी मिली है।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अप्रैल में कहा था कि वह उन लोगों में दिल की सूजन के कुछ मामलों की जांच कर रहा था, जिन्हें फाइजर का टीका लगाया गया था. लेकिन उन्होंने अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। 

इजरायल में इस तरह के अधिकांश मामले 30 वर्ष की आयु तक के लोगों में पाए गए थे। फाइजर ने उस समय कहा था कि उसने सामान्य आबादी की तुलना में इस तरह के अधिक मामले नहीं देखे हैं और सिर्फ टीका इस स्थिति का कारण नहीं हो सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल किट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब