लाइव न्यूज़ :

Covid-19: महिलाओं की तुलना में पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की आशंका अधिक क्यों, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 16:49 IST

Covid-19: प्री-क्लिनिकल शोध को अभी तक मनुष्यों में दोहराया जाना बाकी है, लेकिन शोध में पता चला है कि 'एसीई2' प्रोटीन महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की प्रमुख वजह है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रभावी एवं कारगर नयी रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी। चूहों पर किए गए प्री-क्लिनिकल शोध के बारे में जानकारी दी गयी है। संक्रमित करने के लिए 'एसीई2' प्रोटीन पर चिपक जाता है।

Covid-19: वैज्ञानिकों ने इस बात के जैविक कारणों का पता लगाया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की आशंका अधिक क्यों होती है। वैज्ञानिकों के इस अध्ययन से अब कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रभावी एवं कारगर नयी रणनीति बनाने में मदद मिल सकेगी।

'आई-साइंस' पत्रिका में यह शोध प्रकाशित हुआ है, जिसमें चूहों पर किए गए प्री-क्लिनिकल शोध के बारे में जानकारी दी गयी है। इस प्री-क्लिनिकल शोध को अभी तक मनुष्यों में दोहराया जाना बाकी है, लेकिन शोध में पता चला है कि 'एसीई2' प्रोटीन महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित होने की प्रमुख वजह है।

कोशिका की बाहरी सतह पर स्थित 'एसीई2' प्रोटीन रक्तचाप और सूजन को नियंत्रित करने तथा अंगों को अतिरिक्त सूजन से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सार्स-कोव-2 संक्रमण के दौरान कोरोना वायरस स्पाइक प्रोटीन कोशिका में प्रवेश करने और उसे संक्रमित करने के लिए 'एसीई2' प्रोटीन पर चिपक जाता है।

कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में इस शोध के वरिष्ठ लेखक हाइबो झांग ने कहा, ‘महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोविड-19 की गंभीरता और मृत्यु दर बहुत अधिक है, लेकिन इसके कारणों को अब तक कम ही समझा जा सका है।’

टॅग्स :Coronaवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम