लाइव न्यूज़ :

लीवर पर भी अटैक करता है कोरोना, लीवर में जमा गंदगी हटाकर मजबूत करने के लिए खायें ये 10 फूड

By उस्मान | Updated: May 19, 2020 11:45 IST

Tips for detox liver: कुछ लक्षणों से आप समझ सकते हैं कि लीवर में गंदगी जमा हो चुकी है

Open in App

कोरोना वायरस सीधे तौर पर लीवर को प्रभावित कर रहा है। लगभग 60 फीसदी ऐसे मामले देखे गए हैं जिनमें मरीजों में लीवर से जुड़ी समस्याएं देखी गई हैं। कई देशों की सरकारों ने जारी किये गए दिशा-निर्देशों में लीवर की समस्याओं से पीड़ित लोगों को इस दौरान विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी है। 

रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, ऐसे बुजुर्ग जो पहले से ही किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं जिसमें लीवर से जुड़े रोग भी शामिल हैं, उन्हें इस वायरस से गंभीर रूप से बीमार होने का अधिक खतरा होता है। यदि आपको लीवर से जुड़ा कोई रोग है, तो आपको कोरोना के जोखिम को कम करने के लिए सतर्क रहना चाहिए। 

खाने-पीने की खराब आदतें और जीवनशैली लीवर को खराब कर देती हैं। खराब खान-पान की वजह से धीरे-धीरे लीवर में गंदगी जमा हो जाती है जिससे लीवर के कामकाज प्रभावित हो सकता है। लीवर में जब गंदगी जमा होना शुरू होती है, तो शरीर इसके कुछ संकेत हमें देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप समझ सकते हैं कि आपका लिवर खराब हो रहा है। 

1) पेट के ऊपरी हिस्‍से में दर्द होनालीवर के आसपास दर्द महसूस होना ये संकेत होता है कि लीवर के पास गंदगी जमना शुरू हो गई है जिसकी सफाई बेहद जरूरी है। वैसे सामान्‍यत: ये दर्द ज्‍यादा नहीं होता है लेकिन कभी-कभी तेज दर्द भी हो सकता है।लीवर का काम शरीर से गंदगी और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर यही खराब हो गया तो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2) ब्लड प्रेशर बढ़नालीवर में अगर किसी भी तरह की समस्‍या हो जाती है तो वो इसे खुद ही सही करने की कोशिश करता है लेकिन वहीं ये समस्‍या हद से ज्‍यादा बढ़ जाती है तो इससे आपका रक्तचाप भी बढ़ जाता है। इसके कारण पैरों में एक विशेष द्रव जमा होने लगता है जिससे पैरों में सूजन आ सकती है। आमतौर पर इस सूजन में दर्द नहीं होता है।

3) वजन बढ़ना कई बार ऐसा होता है कि लिवर में गंदगी जमा होने से आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है। वहीं इसके साथ ही शरीर के अंदर की कई तरह की गंदगियों को पूरी तरह बाहर नहीं निकाल पाता है। जैसे एल्कोहल, आर्टिफिशियल स्वीटनर, ज्यादा फैट वाले आहार, कुछ विशेष दवाइयां आदि। जब आप इन पदार्थों का सेवन करते हैं तो लिवर इन्हें न तो पचा पाता है और न ही शरीर के लिए अशुद्धियों को अलग कर पाता है।

4) थकान महसूस होनाइसका एक संकेते ये भी है कि आपको लिवर में मौजूद गंदगी के कारण थकान व सुस्‍ती महसूस होने लगता हे। दरअसल आहार को पचाने और इनसे पोषक तत्वों को अलग करने का काम लिवर ही करता है। ऐसे में अगर लिवर अपना काम ठीक से नहीं करेगा, तो आहार से न तो हमें पर्याप्त ऊर्जा मिलेगी और न ही पर्याप्त पोषण, ऐसे में शरीर का थकना और सुस्त होना तो लाजमी है।

लीवर को साफ करने के लिए इन चीजों का करें सेवनलीवर की सफाई के लिए आप अपनी डाइट में सेब, अखरोट, ग्रीन टी, हल्दी, हरी सब्जियां, चुकंदर, ग्रीन टी, अदरक चाय, बेरी आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर मानते हैं कि बेहतर लाइफस्टाइल और डाइट के जरिये किडनी और लीवर को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके लिए आप दो दिन का एक प्रोग्राम भी ट्राई कर सकते हैं। इसलिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार