लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के मामले 1.2 करोड़ पार, 'दवाई भी, कड़ाई भी' मंत्र से लड़ी जाएगी वायरस से जंग, जानें 5 बातें

By उस्मान | Updated: December 31, 2020 14:34 IST

कोरोना वायरस टीकाकरण : जानिये किस वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी, कब शुरू होंगे टीके लगने

Open in App
ठळक मुद्देटीकाकरण के मद्देनजर पीएम ने दिया नया मंत्र जल्द ही दो टीकों को मिल सकती है मंजूरीदेश में जल्द शुरू हो सकता है टीकाकरण अभियान

भारत में कोविड-19 के 21,822 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,66,674 हो गए, जिनमें से 98.60 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। चीन से निकले इस वायरस से देश में अभी तक 1,48,738 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस का टीका लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है और जल्द ही लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी। मोदी ने कोरोना के खिलाफ नया मंत्र भी दिया है।  

पीएम मोदी ने कहा, 'अब तक कोरोना के खिलाफ 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई' मंत्र था लेकिन अब यानी साल 2021 के लिए हमारा मंत्र होना चाहिए: 'दवाई भी, कड़ाई भी।' 

दो वैक्सीन को मिल सकती मंजूरीसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और फाइजर ने कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन दिए हुए हैं. सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ इस पर विचार कर रहे हैं।

सीरम इंस्टीट्यूट और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी मिलकर 'कोविशिल्ड' वैक्सीन बना रहे हैं जबकि एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक 'कोवाक्सिन' वैक्सीन बना रहे हैं. फाइजर ने अपना डेटा पेश करने के लिए और समय मांगा है।

एक बार जब विशेषज्ञ पैनल द्वारा टीके को मंजूरी मिल जाएगी, तो आवेदन अंतिम मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) में चले जाएंगे। सरकार अगले महीने से टीकाकरण शुरू करना चाहती है।

 ठीक होने की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत आंकड़ों के अनुसार कुल 98,60,280 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। 

उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कमदेश में लगातार 13 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 2,57,656 लोगों का कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.51 प्रतिशत है।

सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र मेंकुल मरने वाले मरीजों में महाराष्ट्र के 49,463, तमिलनाडु के 12,109, कर्नाटक के 12,081, दिल्ली के 10,523 , पश्चिम बंगाल के 9,683, उत्तर प्रदेश 8,352, आंध्र प्रदेश के 7,104 और पंजाब के 5,331 लोग थे।

अब तक तक कुल 17,20,49,274 नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 30 दिसम्बर तक कुल 17,20,49,274 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,27,244 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार