लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Tips: सखी मंडल की दीदियों से सीखें लेमन ग्रास और ग्लिसरीन से सैनिटाइजर बनाने का नुस्खा

By भाषा | Updated: April 8, 2020 16:45 IST

कोरोना से सभी लोग अपने स्तर पर जंग लड़ रहे हैं, सखी मंडल की दीदियों का यह कदम लाखों लोगों को सुरक्षित रखने में सहायक होगा

Open in App

कोरोना वायरस के बचाव के लिए एक ओर सरकार अपना पूरा प्रयास कर रही है वहीं झारखंड के खूंटी जिले के सखी मंडल की दीदियां तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सैनिटाइजर बना रही हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दीदीयों द्वारा भी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सेनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। 

खूंटी जिले के सदर प्रखंड के पानी कड़ा ग्राम में स्थित अनीगड़ा ग्रामीण सेवा केंद्र में जिला प्रशासन खूंटी एवं जेएसएलपीएस की मदद से सखी मंडल की आठ दीदियों ने इस रचनात्मक सोच को धरातल पर उतारा है। 

सखी मंडल की दीदियां राज्य के विभिन्न शहरों से सेंटर के लिए उपयोग किए जाने वाले सामानों की सूची का संग्रह करने के पश्चात निर्धारित मात्रा में सामग्रियों का निर्माण मिश्रण बनाकर उसकी पैकेजिंग व बिक्री कर रहीं है। 

खूंटी जिला में अब तक कुल 225 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है जिसकी पैकेजिंग तुलसी एवं लेमन ग्रास वाले सेनिटाइजर के 100 मिली, 250 मिली और 500 मिली के अलग अलग प्रकार के बोतलों में की गई है। 

यहां उत्पादित सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा 72% है, ग्लिसरीन की मात्रा 13% डिस्टिल्ड पानी की मात्रा 13% व तुलसी अथवा लेमन ग्रास की मात्रा 2% है। 

उन्होंने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों में उत्पाद की मात्रा को बढ़ाकर 1000 लीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। सखी मंडल की दीदियों द्वारा सैनिटाइजर को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सुबह 8:00 से 11:00 बजे के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क के किनारे स्टॉल लगाए जाने की योजना भी बनाई जा रही है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब