लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस से अब तक 2663 की मौत, अब साउथ कोरिया में मची तबाही, 8 की मौत

By उस्मान | Updated: February 25, 2020 09:03 IST

Coronavirus: दक्षिण कोरिया में घातक कोरोना वायरस के 60 और मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में वायरस के कुल पुष्ट मामले 893 हो गए हैं।

Open in App

चीन में घातक कोरोना वायरस से 71 और लोगों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या 2,663 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 508 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, चीन के कई प्रांत ऐसे भी हैं जहां एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को कहा था कि चीन में कोरोना वायरस 'चरम' पर था लेकिन अब इसके नए मामलों में गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा था कि 23 जनवरी और दो फरवरी के बीच यह चीन में चरम पर था और उसके बाद से हालांकि इसके नए मामलों में लगातार गिरावट आई है। 

न्होंने कहा था कि डब्ल्यूएचओ ने अब तक कोरोना वायरस को महामारी नहीं माना है, लेकिन संभावित महामारी से निपटने की तैयारी के लिए हम जो कदम उठा सकते हैं उसके वास्ते देशों को तैयार रहना चाहिए ।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 60 नए मामलेदक्षिण कोरिया में घातक कोरोना वायरस के 60 और मामले सामने आए हैं । इसी के साथ देश में वायरस के कुल पुष्ट मामले 893 हो गए हैं। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दक्षिण कोरिया में हैं। कोरिया रोग नियंत्रण एवं निरोध केन्द्र (केसीडीसी) ने यह जानकारी दी। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। 

केसीडीसी ने कहा कि वायरस के नए सर्वाधिक 49 मामले उत्तर येओंगसांग प्रांत के दाएगू शहर के हैं। तीन दिन पहले तक केसीडीसी ने कहा था कि देश में रोजाना संक्रमण के मामलों में 200 से अधिक की वृद्धि हो रही है। दक्षिण कोरिया में हाल के कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक तेज वृद्धि हुई है जहां दक्षिणी शहर दाएगू के एक धार्मिक प्रतिष्ठान में पिछले हफ्ते संक्रमण के कई मामले सामने आए थे।

इराक में नोवेल कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आयाइराक में सोमवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार देश के दक्षिणी हिस्से में नजफ शहर में रह रहा एक वृद्ध ईरानी नागरिक इससे संक्रमित पाया गया है। इराक काफी पहले ही अपने नागरिकों के ईरान जाने पर रोक लगा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब