लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : करीब 100 देशों के 1 लाख लोग कोरोना वायरस से पीड़ित, 3497 की मौत, भारत में 31 मरीज

By उस्मान | Updated: March 7, 2020 11:19 IST

Coronavirus : भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31 हो गई है।

Open in App

चीन के इस घातक वायरस से दुनियाभर में 3,497 लोगों की मौत हो गई है जिसमें सबसे ज्यादा चीन में 3,070 मौत हुईं। इसके बाद इटली 197 और ईरान 124 मौत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मौत के इस वायरस से दुनियाभर में 102,237 लोग प्रभावित हैं। 

चीन में सबसे ज्यादा मौतचीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके बाद इटली 197 और ईरान 124 मौत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमितमौत के इस वायरस से दुनियाभर में अब तक 102,237 लोग प्रभावित हैं जिनमें से 80,651 मामले चीन में सामने आए हैं। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। वायरस की चपेट में आने के बाद 57,622 लोगों का इलाज हुआ है।

करीब 100 देश चपेट मेंपिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने शुरु हुए वायरस ने 97 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। 

भारत में 31 मरीजभारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 31 हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में 18, आगरा में 6, जयपुर में 2, केरल में 3, तेलंगाना में 1 और छत्तीसगढ़ में 1 मामला है। केरल के तीनों मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। 

अमेरिकी तट पर खड़े जहाज पर सवार 21 लोग संक्रमितअमेरिका में सैन फ्रांसिस्को के तट पर खड़े क्रूज जहाज पर सवार 21 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को कहा, ‘‘जिन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उनमें से 19 चालक दल के सदस्य तथा दो यात्री हैं।’’

पेंस ने बताया कि जहाज को इस सप्ताहांत तक एक गैर वाणिज्यिक डॉक तक लाया जाएगा और सभी 3,533 यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की जांच की जाएगी। ग्रैंड प्रिंसेस नाम का यह जहाज बुधवार से सैन फ्रांसिस्को में फंसा है। इसमें सवार दो लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने का पता चला था। इनमें से एक की बाद में मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार