लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Tips: क्या यौन संबंध से भी फैलता है कोरोना? वायरस से बचना है तो संबंध बनाते समय रखें इन 8 बातों का ख्याल

By उस्मान | Updated: April 20, 2020 10:34 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन में संतुष्टि के लिए आप ऐसा करने से बचें. संयम रखें, पहले जीवन जरूरी है

Open in App

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इससे अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और डेढ़ लाख लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा अमेरिका में 40 हजार लोगों की जान गई है। 

कोरोना का कोई इलाज नहीं है। इससे बचने के सिर्फ एक ही तरीका है और वो है किसी भी तरह संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने से बचना। यही वजह है कि संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लागू है। 

सभी लोग पिछले एक महीने से अपने घरों में बंद हैं। कुछ लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं और कुछ बसा समय काट रहे हैं। इस दौरान उदासीनता, तनाव, चिंता से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे होंगे। जाहिर है इस दौरान यौन गतिविधियां भी बढ़ी हैं। कुछ दिनों पहले आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि लॉकडाउन के दौरान कंडोम की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। 

कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने से फैलता है। बताया गया था कि यह वायरस हवा में 6 फीट की दूरी तक जा सकता है। एक रिसर्च में तो यह भी कहा गया था कि यह 13 फीट तक जा सकता है। यही वजह है कि लोगों को कम से कम इतनी दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।  

लेकिन इस बीच सवाल यह है कि क्या कोरोना वायरस संकट के बीच यौन संबंध बनाना सुरक्षित है? कई देशों में किसिंग और गले मिलने तक पर प्रतिबंध लगा भी दिया गया था। इस बारे में हमने सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक अरोड़ा से बात की है, चलिए जानते हैं उनका क्या कहना है। 

डॉक्टर के अनुसार, 'कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के मल में भी पाया गया है। यह अभी तक स्पर्म या वैजाइनल फ्लूइड में नहीं पाया गया है। अन्य कोरोना-वायरस यौन संबंध के जरिये संचारित नहीं होते हैं।  

केवल पार्टनर से रखें संबंध केवल अपने पति या पत्नी के साथ यौन संबंध रखें। आसान शब्दों में कहें, तो केवल उन लोगों के साथ जो आपके करीब हैं और आपके साथ रह रहे हैं। इसके अलावा ऐसे पार्टनर से संबंध ने बनाएं जिसके लिए आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता है।

हस्तमैथुन है सही उपायअगर संभव हो तो आपको इस दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। संतुष्टि के लिए इसके बजाय आप हस्तमैथुन का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि हस्तमैथुन करने से पहले और बाद में अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।

किसिंग से बचेंकोरोना वायरस किसिंग के जरिये ट्रांसमिट हो सकता है, इसलिए किसी भी ऐसे शख्स से किसिंग से बचें, जो आपका इंटिमेट पार्टनर नहीं है। 

ओरल सेक्स से करें तौबाइस दौरान आपको ओरल सेक्स से बचना चाहिए क्योंकि इससे वायरस के फैलने का खतरा होता है। 

कंडोम का इस्तेमाल जरूरीसबसे जरूरी बात यह है कि आपको यौन संबंध के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 

पहले और बाद में हाथों को 20 सेकंड धोएंयौन संबंध से पहले और बाद में अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से धोएं।

इस स्थिति में यौन संबंध से बचेंअगर आपका पार्यटनर अस्वस्थ महसूस कर रहा है, खासकर यदि आपको लगता है कि आपके पार्टनर को बुखार, गले में खराश, सांस या खांसी की तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको चुंबन और यौन सम्बन्ध से बचना चाहिए क्योंकि यह लक्षण कोरोना वायरस के भी हो सकते हैं।  

अगर आप या आपका साथी पहले से ही डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फेफड़ों की बीमारी या वीक इम्युनिटी सिस्टम जैसे किसी समस्या से पीड़ित है, तो आपको ऐसी स्थिति में यौन संबंध से बचना चाहिए। 

संयम रखेंफिलहाल ऐसी स्थिति है कि ललोगों को अपना जीवन बचाना जरूरी है। यौन संबंध के बजाय आप अपनी खुशी और संतुष्टि के लिए दूसरे कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। जीवन रहा, तो खुशियां फिर आ सकती हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब